Listen to this article

रोहिणी जिला पुलिस के द्वारा
संगठित अपराधों और गली-मोहल्लों में होने वाले अपराधों, विशेष रूप से अवैध रूप से हथियार रखने, जुआ खेलने, शराब और नशीले पदार्थों के अवैध कब्जे पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 11 मार्च और 12 मार्च की दरमियानी रात के दौरान रोहिणी जिला पुलिस द्वारा ऐसे अपराधों में शामिल अपराधियों/व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के तहत जुआ अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज किए गए और 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत 10 मामले दर्ज किए गए और 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अपराध अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज किए गए और 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1 आपराधिक रिकॉर्ड धारक को पकड़ा गया। आर्म्स एक्ट के तहत 17 मामले दर्ज किए गए और अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जुए के मामलों में दांव पर लगी रकम 16890/- रुपये बरामद करी गई। शराब अवैध के मामले को 84 बोतलें, 2232 क्वार्टर अवैध शराब और 3 स्कूटी बरामद करी गई। 9.3 किलोग्राम गांजा बरामद। 10 चाकू, 7 देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद करी गई
इस पूरे ऑपरेशन में रोहिणी जिला के DCP शशांक जायसवाल, सुश्री सुलेखा जगरवार, अतिरिक्त डीसीपी-I/रोहिणी, की देखरेख में कई टीमें गठित की गईं। जॉइंट CP नॉर्दर्न रेंज विजयसिंह के पर्यवेक्षण में, सभी एसडीपीओ और एसएचओ को रोहिणी जिले में संगठित अपराधों और गली अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए व्यापक गश्त बढ़ाने, अपराधियों का सत्यापन करने और जमानत पर रिहा किए गए अपराधियों की निगरानी करने की बात कही गई थी। इससे अपराध और अपराधियों की कुख्यात गतिविधियों में कुछ कमी आई है। गिरफ्तार किए गए कुल व्यक्तियों में से 15 आपराधिक इतिहास वाले अपराधी और 1 पी ओ हैं।
आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *