Listen to this article

दिल्ली के बुराड़ी में स्थित हरित विहार कॉलोनी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव सम्पन्न होने के बाद रविवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरित विहार के ‘हरित वाटिका’ प्रांगण में समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के अनीश कुमार तिवारी उनके साथ उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, महासचिव धर्मपाल सिंह और कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित पूरी टीम ने विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ रामविलास (सह-कोषाध्यक्ष), श्रवण कुमार वर्मा (सचिव), रणजीत सिंह मेहरा (लेखा निरीक्षक) और सदस्य बलबीर सिंह यादव, रमेशचंद्र द्विवेदी, रवि शंकर सिंह एवं धीरज कुमार ने भी अपनी नई जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने का भरोसा दिलाया। समारोह के मुख्य अतिथी बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव झा , संत नगर वार्ड की निगम पार्षद रूबी रावत , बुराड़ी के थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र थे। शपथ ग्रहण समारोह एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में की गई, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीन चुनाव अधिकारीयों की देख में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी ब्रह्म प्रकाश बुलाकी , चौधरी जगबीर सिंह और अनिल दुबे की निगरानी में चुनाव सम्पन्न हुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीश कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास और निवासियों की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह के दौरान पूरी कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे हरित विहार कॉलोनी के नागरिक सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। निवेदकों की सूची में शामिल कार्यक्रम में आए हुए बुजुर्गों और अतिथियों ने नई टीम को अपना आशीर्वाद दिया और उम्मीद जताई कि यह नई समिति क्षेत्र की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगी। एसोसिएशन द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया यह आयोजन न केवल एक औपचारिक प्रक्रिया थी, बल्कि पूरे हरित विहार परिवार के बीच आपसी भाईचारे और सामूहिकता का प्रतीक बनकर उभरा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में नवनिर्वाचित हरित बिहार आर डब्लू ए के अध्यक्ष अनीश कुमार तिवारी एवं अतिथियों ने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *