Listen to this article

श्री कृष्ण कथा सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा रविवार को भोलानाथ नगर के तेजाब मिल स्थित खेड़ा बैंकट हॉल में एक ऐतिहासिक पहल ‘सनातन बचाओ, उपहार पाओ’ का समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनियों ने भाग लिया, जहाँ मुख्य रूप से उन खंडित मूर्तियों को एकत्रित किया गया। जिन्हें लोग अक्सर जल विसर्जित कर देते हैं या पेड़ों के नीचे छोड़ देते हैं। आयोजन के दौरान खंडित मूर्ति सेवा के अग्रदूत आचार्य विनय जोशी के मार्गदर्शन में लोगों को धर्म और मर्यादा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं को विशेष उपहार भी भेंट किए गए, जिससे समाज में अपनी आस्था और विग्रहों के प्रति सम्मान का संदेश प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए समाज के कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसमें सुप्रसिद्ध समाज सेवी और खंडित मूर्ति सेवा के वरिष्ठ उप प्रधान संजय कवातड़ा मोनू, विश्व प्रसिद्ध समाज सेवी और मार्गदर्शक डॉ. बसंत गोयल, तथा भव्य रामलीला सोसायटी के प्रधान व मुख्य संरक्षक सतीश लूथरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही खंडित मूर्ति सेवा के मुख्य संरक्षक विमल गुप्ता और मुख्य संरक्षक एवं व्यवस्था मंत्री विनोद कुमार गुप्ता समाज सेवी ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम ने धार्मिक संरक्षण की दिशा में एक नई मिसाल पेश की। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *