बुराड़ी 100 फुटा रोड की बदहाली को लेकर 5 अप्रैल को ‘बुराड़ी बंद’ हुआ का ऐलान किया गया है। यह ऐलान Voice of Burari के द्वारा ऐलान किया गया। बुराड़ी के स्थानीय निवासियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और व्यापार मंडलों ने मिलकर यह कड़ा निर्णय लिया है कि 5 अप्रैल को ‘बुराड़ी बंद रहेगा। योंकि पिछले कई वर्षों से 100 फुटा रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय हालत में बनी हुई हैं। बताया जाता है की सीवर लाइन डालने के नाम पर खोदी गई यह मुख्य सड़क अब धूल के गुबार और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे आने जाने वाले को भारी परेशानियों के सैम करना पद रहा है विशेषकर वाहन चालक और पैदल यात्रियों को भारी परेशानीयों सामना करना पड़ रह। न केवल आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं बल्कि स्थानीय लोगों में सांस की बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इस बंद के माध्यम से प्रशासन से मांग की मैंने कहा क्या मेसेज आया गई है कि सड़क का पुनर्निर्माण तत्काल शुरू किया जाए और धूल को नियंत्रित करने के ठोस उपाय किए जाएं। 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बुराड़ी के मुख्य बाजार, व्यापारिक संस्थान और परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप रखने का आह्वान किया गया है ताकि सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जा सके। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद लोक निर्माण विभाग और जल बोर्ड ने उनकी मांगों को अनसुना किया है जिसके कारण अब जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर है। बुराड़ी की जनता से अपील की गई है कि वे इस शांतिपूर्ण विरोध का हिस्सा बनें और इस दौरान यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें। अधिक जानकारी के लिए संयुक्त बुराड़ी निवासी फ्रंट से संपर्क किया जा सकता है। aaiye Dekhte Hain देखिए यह रिपोर्ट
2026-04-01

