कैनिस वेलफेयर पेट क्लब (रजि.) द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को दिल्ली एनसीआर के सभी पशु चिकित्सकों के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से अंदाज़ मेंशन, 63, राम रोड, नजफगढ़ रोड (कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के सामने) में आयोजित किया गया, जिसके उपरांत रात्रिभोज की भी व्यवस्था की गई है।
इस वर्ष की थीम “वेटेरिनेरियन्स: गार्जियंस ऑफ फूड एंड हेल्थ” रखी गई है, जो पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवीना बी महेश्वरप्पा (कमिश्नर, एएच) शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त मेजर जनरल एस.एस. बलाजे, वीएसएम, डॉ. मुथुकुमारसामी बी (आईएएस) एवं डॉ. एन. सरवाना कुमार (आईएएस) जैसे विशिष्ट अतिथि भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य पशु चिकित्सकों के समर्पण और योगदान को सम्मानित करना, साथ ही पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। क्लब ने सभी संबंधित पेशेवरों से इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होने की अपील की है। आइए देखते हैं कि रिपोर्ट में।
2026-05-04


