Listen to this article

दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले के विदेशी प्रकोष्ठ ने 5 मई की सुबह नई सब्जी मंडी, आजादपुर, थाना महेंद्र पार्क क्षेत्र से एक अवैध बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में अवैध रूप से रह रही थी। जानकारी के अनुसार विदेशी प्रकोष्ठ की टीम व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी कर रही थी। इस दौरान पता चला कि कुछ महिलाएं, जो अवैध बांग्लादेशी प्रवासी होने का संदेह था, एन.एस. मंडी आजादपुर के पास वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल हैं।
इंस्पेक्टर विपिन कुमार, प्रभारी विदेशी प्रकोष्ठ और एसीपी आकाश रावत की देखरेख में एसआई श्यामबीर, एचसी विक्रम, एचसी कपिल, डब्ल्यू/एचसी दीपक, डब्ल्यू/एचसी पूनम व सिपाही निशांत की टीम गठित की गई। 5 मई को मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति रैकेट की सूचना पर टीम ने भोर में छापा मारा। स्टिंग ऑपरेशन के तहत संदिग्ध महिला को पैसे का लालच देकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुद को भारतीय बताया, लेकिन संदिग्ध व्यवहार और दस्तावेजों की जांच से वह बांग्लादेशी निकली। गिरफ्तार महिला रुकसोना अख्तर उर्फ रुकसाना (37 वर्ष), निवासी कोलोनी पाड़ा, जयरामपुर, जिला चुआडांगा, बांग्लादेश को एफआरआरओ के समक्ष पेश कर निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल 2 स्मार्टफोन और बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए। पूछताछ में उसने वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल होना कबूला।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *