नांगलोई विधानसभा के ज्वालापुरी कॉलोनी में गुरुवार को एक जर्जर मकान ढहने से 50 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जाता है कि मकान बेहद जर्जर हालत में था। मकान निर्माण कार्य किया जाना था। बताया गया मकान ढहने के वखत एक बुजुर्ग और बेटा अंदर था। जैसे मकान गिरा एक दम जोर से आस पास के पड़ोसियों को मकान के गिरने की आवाज़ आई। लोग तुरंत बचाने के लिए भागे युवक को तो मलबे से गंभीर रूप से घायल हालत में निकाल लिया गया था जब कि बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इस पूरे मामले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रदेश कांग्रेस की ओर से गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने बताया कि 1977 में बना यह मकान जर्जर हालत में था, जो अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक की जान बचाई और मलबे में दबे वृद्ध के शव को बाहर निकाला। इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
श्री यादव ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्वालापुरी में पिछले 50 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के अधिकांश मकान जर्जर हो चुके हैं। सरकार की गरीब विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण गरीबों के पास अपने मकानों की मरम्मत तक के पैसे नहीं हैं। निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार भी इसका एक बड़ा कारण है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए और घायल युवक को सरकारी नौकरी व मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि पीड़ित परिवार अपना जीवन दोबारा शुरू कर सके। जब टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौके पर पड़ोसियों से बात करी तो उन्होंने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट।









