दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ अनिल कुमार ने राजधानी दिल्ली के प्रत्येक जिले में “भारत जोड़ो यात्रा” की प्रतिकात्मक यात्रा निकालनें का आवाह्न किया

Listen to this article

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पुव अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के आह्वान पर जहां कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किमी लंबी ऐतिहासिक “भारत जोड़ो यात्रा” निकाली जा रही है। उसी के चलते दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ अनिल कुमार ने भी राजधानी दिल्ली के प्रत्येक जिले में “भारत जोड़ो यात्रा” की प्रतिकात्मक यात्रा निकालनें का आवाह्न किया है। उसी कड़ी में जिला करावल नगर कांग्रेस ने भी जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज के नेतृत्व में जिला कार्यालय बुराड़ी से लेकर बुराड़ी बाईपास तक एक विशाल भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

इस यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान गाकर और तिरंगे को सलामी देकर किया गया। सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुई इस भारत जोड़ो यात्रा की प्रतीक यात्रा में कई स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई बुद्धिजीवियों के साथ साथ सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हमारे संवाददाता से बात करते हुए जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश देश में आपसी भाईचारे, मानवता, आपसी भेदभाव भुलाकर एक होने के संदेश को घर घर फैलाने का तो है ही साथ ही सत्ता के मद में चूर विघटनकारी सरकारों को ये बताने का भी है कि नफरत फैलाकर एक बार, दो बार सत्ता तो पाई जा सकती है लेकिन जनता के दिलो में जगह नहीं बनाई जा सकती। द्वेष व नफरत की आग से देश को जलाकर राख व कालिख के सिवा किसी को कुछ नही मिल सकता। आज देश के असल मुद्दे महंगाई है, बेरोजगारी है, शिक्षा का गिरता स्तर है, चिकित्सा के नाम पर हो रही लूट है, गिरती अर्थव्यवस्था है, गलत तरीके से लिया जा रहा टैक्स है, सरकारी संस्थानों का निजीकरण है। इसलिए ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी के साथ साथ कई ऐसी सिविल सोसाइटीज, NGO, पत्रकारिता और दूसरे दलों के लोग भी शामिल हो चुके है जिनकी आस्था देश की एकता अखंडता के साथ साथ अमन भाईचारे व मोहब्बत के पैगाम को जन जन तक पहुंचाने की रही है। यही हमारा भी संदेश है और यही हमारा भी पैगाम है।

इस यात्रा में क्षेत्र के वरिष्ट कांग्रेसी नेता एडवोकेट सतीश त्यागी, राम कुमार त्यागी रामविलास शर्मा ईश्वर बागरी बल्लू पहलवान पूर्व पार्षद विमला शर्मा पूर्व पार्षद डॉक्टर ए पी जोशी नरेश पाल ऋषभ चौधरी शैलेंद्र चौधरी अशोक बघेल सनेह शास्त्री अनिल पाटोदिया डॉक्टर बीआर चौधरी लव मालिक नेत्रपाल मुकेश पाल जावेद चौधरी खेमचंद सैनी तपन झा नीतू तोमर कपूर सिंह सिसोदिया देवेंद्र काकू प्रदीप शर्मा ननवा प्रधान चंदन चौबे बॉबी भारद्वाज मुकेस शर्मा संजय भारद्वाज सुजीत सिंह हिमांशु अनुराग सुखबीर सिंह जगदीश सौदा सुभाष चक्रवर्ती नितिन त्यागी सोनी भारद्वाज प्रियंका जयंत महिला जिला अध्यक्ष विना भट्ट बेबी कौशिक मीना रावत मंजु चौधरी अमित डाटा आदित्य भारद्वाज, रजनीश शर्मा के साथ साथ सैंकड़ो अन्य लोग शामिल रहे।

Print Friendly, PDF & Email