प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में कल केजरीवाल सहित उनके छह मंत्रियों के घर के बाहर दिल्ली भाजपा करेगी प्रचंड विरोध प्रदर्शन

Listen to this article

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा द्वारा कल 9 सितम्बर को केजरीवाल सरकार के विभिन्न मंत्रियों के आवास के बाहर नई आबकारी नीति के खिलाफ सभी मंत्रियों को रावण के रूप में उनका पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी ने बताया कि कल होने वाले विरोध प्रदेश में दिल्ली भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा नई आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार पर अपने सवालों को पूछेगी। जब तक इसका जवाब नहीं मिल जाता दिल्ली के हितों में भाजपा लगातार अपना संघर्ष जारी रखेगी।

श्री राजन तिवारी ने बताया कि मनीष सिसोदिया के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी और प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, राजनिवास मार्ग स्थित सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और राजेन्द्रपाल गौतम के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल विधायक जीतेंद्र महाजन, इमरान हुसैन के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भाजपा विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री अनिल बाजपेयी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर और कैलाश गहलोत के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भाजपा विधायक श्री विजेन्द्र गुप्ता, श्री ओम प्रकाश शर्मा और प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email