दो स्नैचर/ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार

Listen to this article

 दोनों थाना अमन विहार के सक्रिय BC हैं।
 चोरी की तीन मोटर साइकिलें बरामद
 दो घातक चाकू बरामद।


संक्षिप्त:-
थाना अमन विहार के स्टाफ ने दो अपराधियों रोहित @ Ganja निवासी बलबीर विहार, किरारी, दिल्ली उम्र 26 साल और किशन @ किनारा पुत्र श्री किरण गुप्ता निवासी कैलाश विहार, किरारी, दिल्ली उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार करके सराहनीय कार्य किया हैl दोनों थाना अमन विहार के सक्रिय BC हैं। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही ऑटो चोरी व आर्म्स एक्ट के कुल 04 मामलों का पर्दाफाश किया गया हैl पूछताछ पर, उनके कब्जे से दो घातक चाकू और तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। मामले में और भी बरामदगी होने की संभावना है।

घटना और गिरफ्तारी:-
सड़क पर होने वाले अपराधों को रोकने और उन पर अंकुश लगाने के लिए थाना अमन विहार की एक टीम जिसमें ASI जसविंदर जून और सिपाही विकास शामिल थे जो कि थाना अमन विहार के बीट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे l पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने सुल्तानपुरी टर्मिनल की तरफ से शिव चौक की ओर आ रहे मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। उन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस कर्मियों को देख कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। सक्रिय स्टाफ ने तेजी से कार्रवाई की और संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। बाद में उनकी पहचान रोहित @ गांजा पुत्र श्री प्रेम पाल निवासी बलबीर विहार, किरारी, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष और किशन @ किनारा पुत्र श्री किरण गुप्ता निवासी कैलाश विहार, किरारी, दिल्ली उम्र 23 साल के रूप में हुई। । तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक घातक चाकू बरामद हुआ। जाँच में पता चला कि ये दोनों थाना अमन विहार के सक्रिय BC भी हैं और ZIPNET पर जांच में पाया गया की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नं. DL4SBP9158 जिस पर वे दोनों सवार थे, वह भी सुल्तानपुरी इलाके से चोरी पाई गई। इसके बाद थाना अमन विहार में FIR No. 32/2023 दिनांक 16/01/2023 धारा 25 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले में उपरोक्त आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान, उनकी निशानदेही पर 2 और मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जो निहाल विहार और सुल्तानपूरी इलाके से चोरी की गई थीं। आगे की जांच चल रही है।

सुलझाऐ गये मामले

  1. 32/2023, दिनांक 16/01/2023, धारा 25 Arms Act, थाना अमन विहार।
  2. 037474/2022 दिनांक 24/12/2022 धारा 379/411 IPC, थाना सुल्तानपुरी। (Splendor M/Cycle no. DL4SBP9158 )
  3. 034943/2022 दिनांक 01/12/2022 धारा 379/411 IPC, थाना सुल्तानपुरी (YAMAHA FZ NO. DL8SBT8961)
  4. 025587/2022 दिनांक 07/09/2022 धारा 379/411 IPC, थाना निहाल विहार (YAMAHA FZ DL11SBK1995)

पुराने मामलो में संलिप्त
रोहित @ गांजा और किशन @ किनारा थाना अमन विहार के सक्रिय BC हैं। रोहित उर्फ गांजा पहले डकैती, झपटमारी, चोरी आदि के 10 मामलों में शामिल रहा है और किशन @ किनारा इससे पहले चोरी, शस्त्र अधिनियम आदि के 5 मामलों में शामिल रहा है।

बरामदगी

  1. दो घातक चाकू।
  2. तीन चोरी की मोटरसाइकिलें (Splendor DL4SBP9158, YAMAHA FZ NO. DL8SBT8961 and YAMAHA FZ DL11SBK1995).
Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *