हमें जनता को बताना है आम आदमी पार्टी का मूल विचार-बार बार भ्रष्टाचार-अनुराग ठाकुर

Listen to this article

गत नगर निगम चुनाव में दिल्ली भाजपा ने 68 में से 26 विधानसभा क्षेत्रों आम आदमी पार्टी को हराया और 104 वार्ड जीते, अगर मीडिया वातावरण और हमारा मानस थोड़ा और मजबूत होता तो हम हर सूरत सत्ता सेवा में आते-वीरेन्द्र सचदेवा

हमें रचनात्मक सेवा कार्य करने होंगे, सार्थक सोच के साथ दिल्ली की जनता का दिल जीतना होगा और इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को अपना-अपना श्रम दान करना होगा-सुनील बंसल

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन सांसद प्रवेश साहिब सिंह एवं प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया

सांसदो ने अपना संसदीय कार्य वृत रखा

दक्षिण भारतीय केरल का भोजन आज कार्यकारिणी बैठक के दौरान परोसा गया

नई दिल्ली, 28 जनवरी। दिल्ली भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन आज पूर्ण कार्यकारिणी की बैठक भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सम्पन्न हुई। बैठक स्थल पर केरल के चंडा वाधयम वाधकों ने विशेष वाध यंत्र बजा कर कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया।

बैठक का उद्घाटन मुख्य वक्ता केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन एवं कार्यकारिणी आयोजन प्रमुख श्री कुलजीत सिंह चहल ने भी भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। बहन शबाना रहमान ने सामूहिक वंदे मातरम करवा कर बैठक की ओपचारिक शुरूआत करवाई। पार्टी उपाध्यक्षों ने मंचासीन नेताओं को प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने किया।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री हंसराज हंस एवं श्री गौतम गम्भीर, असम भाजपा के सह-प्रभारी श्री पवन शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गोयल, श्री विजेन्द्र गुप्ता, श्री आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर. पी. सिंह एवं श्री शहजाद पूनावाला, प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल सहित विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही दिल्ली संघ प्रतिनिधी श्री दयानंद जी सम्मलित हुये।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने स्वागत भाषण में केजरीवाल सरकार की पोल खोली और कार्यकर्ताओं को 2024-25 के चुनावों के लियें विजय संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा गत नगर निगम चुनाव में दिल्ली भाजपा ने 68 में से 26 विधानसभा क्षेत्रों आम आदमी पार्टी को हराया और 104 वार्ड जीते। अगर मीडिया वातावरण और हमारा मानस मजबूत होता तो हम हर सूरत सत्ता में आते। उन्होंने कहा की हमे जी-20 के दौरान अपना योगदान देना है दिल्ली की सुन्दर छवि प्रदर्शित करनी होगी।

कार्यकारी अध्यक्ष जी का पूर्ण भाषण सलंगन है।

मुख्य वक्ता केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा हमे जनता को बताना होगा की आम आदमी पार्टी का मूल विचार, बार बार भ्रष्टाचार।

मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी के भाषण के मुख्य बिंदु

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है-जनसंघ काल से दिल्ली ने देश भर में भाजपा के प्रचार प्रसार में सहयोग दिया है।

दिल्ली श्री लालकृष्ण अडवानी के प्रारम्भिक कार्य भूमी रही तो श्री केदारनाथ साहनी – श्री मदन लाल खुराना एवं प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली के साथ पूरे उत्तर भारत में पार्टी विस्तार का काम किया।

दिल्ली ने देश को श्री अरूण जेटली जी जैसा ओजवान नेता दिया तो दिल्ली ने ही श्री सहिब सिंह वर्मा, श्री हंसराज गुप्ता श्री मांगे राम गर्ग, श्री कालका दास जैसे नेता दिये जिन्होने पार्टी को नये सामाजिक वर्गों से जोड़ा।

दिल्ली मे ना कार्यकर्ताओं की कमी है ना नेतृत्व का आभाव बस दिल्ली के कार्यकर्ताओं को एक नया संकल्प लेना है और 2025 विधानसभा चुनाव में दिल्ली एवं देश से भ्रष्ट एवं आराजक अरविंद केजरीवाल सरकार का अंत करना है।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा दिल्ली नगर निगम चुनाव मे मैंने स्वंय दिल्ली मे कई क्षेत्रों मे प्रचार किया था और देखा था की लोगों पर अब केजरीवाल सरकार का जादू कम हुआ है और चुनाव नतीजों में भी यह दिखा जहाँ आम आदमी पार्टी को बहुत नगण्य बहुमत मिला है – हमारा नया संकल्प और प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में करवाया जा रहा विकास कार्य को जनता के बीच ले जाना है और पहले 2024 फिर 2025 में जीत हमारी होगी।

उन्होंने कहा में यूँ तो मोदी सरकार ने गत 8 साल में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर प्रदूषण से लड़ने तक के लियें 1 लाख करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट दिये हैं — पर आज केन्द्र सरकार के मार्ग दर्शन में डी.डी.ए. एवं उपराज्यपाल के माध्यम से जो यमुना रिवर फ्रंट विकास करवाया जा रहा है उसको जनता के सामने रखिये। नजफगढ़ ड्रेन पर भी उपराज्यपाल जो काम कर रहे हैं उससे वह अब टूरिस्ट आकर्षण स्थल बन रहा है।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कार्यकर्ता लोगों को बताये की केजरीवाल सरकार ने 8 वर्ष तक यमुना को और मैला किया अब मोदी सरकार दिल्ली में यमुना फ्रंट विकसित करवा रही है।

उन्होंने कहा प्रदूषण से लड़ते हुऐ केन्द्र सरकार ने दिल्ली को फेम योजना के अंतर्गत 150 इलैक्ट्रिक बसें दी है।

श्री ठाकुर ने कहा कोविडकाल से सरकार दिल्ली के 60 लाख से अधिक गरीबों के लिये प्रवासियों के लियें फ्री राशन दे रही है पर खेद है की दिल्ली सरकार इस फ्री राशन तक को गरीबों को नहीं दे रही।

श्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा आईये हम आज दिल्ली देश से अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का नया संकल्प लें।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने किया और श्री बिधूड़ी ने रोजगार बजट पर केजरीवाल सरकार के छलावे, केजरीवाल सरकार द्वारा इंडस्ट्रियल पॉलिसी ना बनाने, शिक्षा के नाम पर राजनीति करने की निंदा की, जल एवं वायु प्रदूषण रोकने पर धोखा देने, ओल्ड एज पेंशन रोकने, जल सप्लाई पर धोखे के साथ हीनगर निगम में चल रहे राजनीतिक दूंद पर चर्चा करते हुऐ निगम की 6 एवं 23 जनवरी की बैठकों में आम आदमी पार्टी द्वारा की गई सुनियोजित हिंसा की निंदा की।

विस्तृत राजनीतिक प्रस्ताव सलंगन है जिस पर बोलते हुये श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा केजरीवाल सरकार एक भ्रष्ट सरकार है जो अब जनता से पूरी तरह कट चुकी है जिसने दिल्ली वालों के साथ छलावा किया है। साथ ही जेल मे पड़े मंत्री सत्येंद्र जैन की तुलना शहीदे आजाम भगत सिंह से करके पूरे भारत वर्ष का और भगत सिंह जी का अपमान किया है।

अपने अनुमोदन में सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोली और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा दिल्ली के लियें कराये विकास कार्यों की चर्चा कर धन्यवाद किया। उन्होने कहा की अरविंद केजरीवाल एक ऐसा मुख्य मंत्री है जिसे अपनी पहली कैबिनेट बैठक मे ही विज्ञापन बजट मे अप्रत्याशित वृद्धि की और आज तक उसी विज्ञापन बजट का झूठे प्रचार मे उपयोग किया है। आज तो केजरीवाल बड़ी बेशर्मी से सरकारी खजाने से बड़े बड़े कांग्रेसी वकीलों को लाखों रूपए फीस प्रति तारिख खुद को बचाने के लियें लुटा रहे हैं। उन्होने कहा मात्र 8 साल में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा की केजरीवाल हिन्दुओं की भावनाओं पर आघात किया है उन्होने एक सभा आयोजित कर हिन्दू भावनाओं का अपमान करते पकड़े गये मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को तो जन विरोध पर हटा दिया पर उसी बैठक के दूसरे आयोजक राज कुमार आनंद को मंत्री बना कर हिन्दू धर्म विरोधियों को प्रोत्साहन दे दिया।

महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने रोजगार बजट पर केजरीवाल सरकार के छलावे, केजरीवाल सरकार द्वारा इंडस्ट्रियल पॉलिसी ना बनाने, शिक्षा के नाम पर राजनीति करने की निंदा की, जल एवं वायु प्रदूषण रोकने पर धोखा देने, ओल्ड एज पेंशन रोकने, जल सप्लाई पर धोखे के साथ ही नगर निगम में चल रहे राजनीतिक दूंद पर चर्चा करते हुऐ निगम की 6 एवं 23 जनवरी की बैठकों में आम आदमी पार्टी द्वारा की गई सुनियोजित हिंसा की निंदा की।

कार्यालय मंत्री श्री हुकम सिंह ने गत 7 माह में हुऐ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माता जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शरद यादव एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों में हुई दुखद मृत्यु पर शोक प्रस्ताव रखा और सदन ने श्रद्धांजली दी।

दक्षिण भारतीय केरल का भोजन आज कार्यकारिणी बैठक के दौरान परोसा गया जिसे केरल, तमिलनाडू एवं हिमाचल प्रदेश प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बैठा कर खिलाया। सभी ने इसकी सराहना की।

भोजन के बाद के सत्र में संगठन मंत्री श्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्य मे अनुशासन बढ़ाने पर बल दिया। उन्होने पार्टी का संगठनात्मक वृत रखा और आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी।

महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने डाटा मैनेजमेंट के महत्व पर बल देते हुऐ कहा की कार्यकर्ता अधिक से अधिक जानकारी को आनलाइन रखें और पार्टी के सरल एप्प की जानकारी दी।

सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश विधूड़ी, श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री हंसराज हंस एवं श्री गौतम गंभीर ने अपने संसदीय कार्य के वृत रखे।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल ने अपने सम्बोधन मे कहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद प्रदेश, जिला, मंडल कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन भाजपा का संगठन परंपरा विकास है। हमें कार्यकारिणी की बैठक को केवल एक बैठक की तरह नहीं देखना है हमें इसे राजनीतिक भविष्य का ऐजेन्डा तय करने का माध्यम बनाना है। हम एक कैडर बेस्ड पार्टी हैं और हमारा लक्ष्य होना चाहिये गुणवान, क्षमतावान कार्यकर्ताओं का विकास।

उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रवादी पार्टी होने के साथ ही एक गरीब कल्याणकारी पार्टी की छवी का भी निर्माण करना है। हमें लोगों से खासकर गरीबों से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में संवाद बढ़ाना होगा। जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है उन्हें पार्टी की मुख्य धाराओं से जोड़ना होगा।

श्री बंसल ने कहा है कि दिल्ली भाजपा के संगठन का एक उद्गम स्थल भी है, यहां हमारा स्थाई वोट प्रतिशत है, पर अब दिल्ली का आबादी स्वरूप बदल रहा है हमें समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ना होगा। हमें हर वर्ग को अवसर देना होगा, नेतृत्व देना होगा और यह काम हमें गति के साथ करना होगा। दिल्ली भाजपा को यहां की स्थानीय स्थितियों के अनुरूप कार्यक्रम बनाने होंगे, उन पर क्रियान्वन करना होगा।

श्री सुनील बंसल ने कहा है कि हमें रचनात्मक सेवा कार्य करने होंगे, सार्थक सोच के साथ दिल्ली की जनता का दिल जीतना होगा और इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को अपना-अपना श्रम दान करना होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *