दिल्ली नगर निगम ने वेतन व पेंशन के लिए जारी किए 730 करोड़ रूपये

Listen to this article

*दिल्ली नगर निगम ने दिसंबर तक का वेतन व पेंशन किया जारी

*सफ़ाई कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन पहले ही निगम द्वारा जारी किया जा चुका है

दिल्ली नगर निगम ने आज सभी श्रेणी के कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन के लिए 730 करोड़ रुपये जारी किए। इस राशि से दिल्ली नगर निगम के सभी श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन दिसंबर 2022 तक जारी कर दी गई है। इस में निगम के ग्रुप ए श्रेणी के अधिकारी, शिक्षकों, नर्सिंग स्टाफ, मुख्य लिपिक, प्रशासनिक अधिकारी, हेल्थ स्टाफ, वरिष्ठ लिपिक, सफाई कर्मचारी, एमटीएस व अन्य कर्मचारी और पेंशनधारी सम्मिलित हैं।

दिल्ली नगर निगम वित्तीय चुनौतियों के बावजूद कुशल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन व पेंशन की राशि जारी करने का प्रयास कर रही है। नागरिकों को सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के साथ दिल्ली नगर निगम अपने राजस्व के स्त्रोतों का संवर्धन कर रहा है। आर्थिक कठिनाइयों के बाद भी मई 2022 में तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात अपने कर्मचारियों का फंड की उपलब्धता के अनुरूप वेतन समय से जारी कर रहा है। दिल्ली नगर निगम अपने सभी कर्मचारियों के कल्याण के प्रतिबद्ध है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *