दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

Listen to this article

दिल्ली भाजपा द्वारा आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किया गया जिसमें प्रदेश नेतृत्व ने भाग लिया। दिल्ली के टाउन हॉल, चांदनी चौक में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ हर्षवर्धन एवं जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री अजय भारद्वाज ने किया।

आज हुए विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा एवं दिनेश प्रताप सिंह, असम के सह-प्रभारी पवन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक राजन तिवारी और कार्यालय मंत्री हुकम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले समाजिक परिवर्तनों और देश में होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानने का एक माध्यम बन चुका है और आज पूरा देश इस कार्यक्रम का इंतजार करता है। हमें समझना होगा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कभी भी इस कार्यक्रम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदें के लिए नहीं किया।

सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में देश में हुए तीन प्रतियोगिताओं की बात की थी। ये प्रतियोगिताएं देशभक्ति पर गीत, लोरी और रंगोली पर आधारित थी। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बारे में भी हमें जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने आज के मन की बात के संस्करण में देश को विभिन्न सांस्कृतिक कलाकरों से भी अवगत कराया।

सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में जिस संजीवनी ऐप के बारे में बात की उससे आज देश के विभिन्न लोगों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी इस डिजीटल क्रांति की शक्ति से जुड़ने का आवाहन किया और कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ऐप में 10 करोड़ लोगों को मुफ्त में डॉक्टरी परामर्श, मिला है और यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *