समयबद्ध यमुना सफाई सुनिश्चित कर दिल्ली में यमुना तट सौंदर्यीकरण करवाने के लिए दिल्ली की जनता उपराज्यपाल की आभारी है — वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*यदि केजरीवाल सरकार ने आठ साल में यमुना सफाई पर आंशिक काम भी किया होता तो आज उपराज्यपाल को खुद यमुना सफाई अभियान ना चलाना पड़ता — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह हर्ष का विषय है कि दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना के सघन प्रयासों से गत 6 माह में दिल्ली के यमुना सफाई एवं तटीय सौंदर्यीकरण कार्य करवाने के लिए दिल्ली की जनता उनकी आभारी है।

उपराज्यपाल महोदय के प्रयासों से दिल्ली में यमुना तट का 50% से अधिक क्षेत्र साफ एवं स्वच्छ हो चुका है और आगामी तीन माह में सम्भवतः दिल्ली में पूरा यमुना तट एक टूरिज्म लोकेशन की तरह विकसित हो जायेगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह खेद पूर्ण है कि गत 8 साल में अरविंद केजरीवाल सरकार ने यमुना सफाई के काम को घोषणाओं तक सीमित कर दिया है और यमुना सफाई के नाम पर केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये 6800 करोड़ रूपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिये। अगर केजरीवाल सरकार ने गत आठ साल में यमुना सफाई पर आंशिक भी काम किया होता तो आज उपराज्यपाल को खुद यमुना सफाई का अभियान ना चलाना पड़ता।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *