गिरफ्तारी पर ₹ 20,000/- का इनाम घोषित
पहले भी अपराधिक मामलो में संलिप्त 13
परिचय:
एईकेसी/अपराध शाखा की टीम ने फरार आरोपी राजू उर्फ रियाजुद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी रुक्कन सराय मोहल्ला, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश को प्राथमिकी संख्या 351/2022, धारा 392/394/397/34 भारतीय दण्ड संहिता और 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना शाहदरा, दिल्ली में बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर ₹20,000/- का इनाम भी घोषित किया गया था |
घटना:
शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार अरोड़ा, निवासी मोहन पार्क, शाहदरा, दिल्ली ने बतलाया कि वह केनरा बैंक के पास, बाबरपुर मार्केट, वेस्ट रोहताश नगर, दिल्ली में एक आभूषण की दुकान चलाता है। दिनांक 01/10/2022 की सुबह, ग्राहक मानशी अग्रवाल ने शिकायतकर्ता से दुकान खोलने का अनुरोध किया। उसने सुबह-सुबह अपनी ज्वैलरी शॉप खोली और मानसी अग्रवाल उसकी दुकान पर पहुंची | इसी दौरान आरोपी राजू उर्फ रियाजुद्दीन अपने साथी फरमान के साथ दुकान में घुसा और शटर नीचे खींचकर शिकायतकर्ता के हाथों से दुकान की चाबी छीनने लगा व पिस्तौल निकाल कर शिकायतकर्ता पर तान दी। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी का हाथ पकड़ा, तो आरोपी राजू उर्फ रियाजुद्दीन ने गोली चला दी | उसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को पिस्तौल की बट से मारा और उसकी जेब से ₹ 20,000/- सहित एक बैग लूट कर भाग गए। मानशी अग्रवाल से पूछताछ की गई और पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसके द्वारा अपने प्रेमी फरमान और राजू उर्फ रियाजुद्दीन के साथ मिलकर ज्वैलरी शॉप को लूटने की साजिश रची गई थी। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में आरोपी मानसी अग्रवाल और फरमान को गिरफ्तार किया था। आरोपी राजू उर्फ रियाजुद्दीन, निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था व साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर ₹ 20,000/- का इनाम भी घोषित किया गया था।
टीम और संचालन:
टीम ने लूट के तौर-तरीकों का गहन अध्यन किया व तकनीकी/मानवीय सूचनाएं एकत्र की गयीं | आरोपी व्यक्ति राजू उर्फ रियाजुद्दीन, निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के सभी संभावित ठिकानों की निगरानी की गयी और आरोपी व्यक्ति की उपस्थिति के बारे में एक सुराग प्राप्त कर लिया गया।
उपरोक्त सूचना के आधार पर संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा व उपायुक्त अंकित सिंह द्वारा सहायक आयुक्त सुशील की देख रेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक विकास राना कर रहे थे | जिसमे उप-निरीक्षक मनोज, सहायक उप-निरीक्षक संजीव तोमर, प्रधान सिपाही दीपक त्यागी, प्रधान सिपाही सुशील, प्रधान सिपाही अनुज और सिपाही निशांत शामिल थे |
टीम द्वारा बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के इलाके में जाल बिछाया गया और आरोपी राजू @ रियाजुद्दीन को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
पिछली अपराधिक संलिप्तता:
- प्राथमिकी संख्या 698/2015, धारा 323/505/506 आईपीसी, थाना कोतवाली नगर, बुलन्दशहर, उ.प्र.
- प्राथमिकी संख्या 57/2015, धारा 395/412 आईपीसी, थाना स्याना, बुलन्दशहर, उप्र|
- प्राथमिकी संख्या 242/2017, धारा 307/420/34 आईपीसी, थाना खुर्जा देहात, बुलन्दशहर, यूपी|
- प्राथमिकी संख्या 243/2017, धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना खुर्जा देहात, बुलन्दशहर, यूपी|
- प्राथमिकी संख्या 1267/2018, धारा 356 आईपीसी, थाना कोतवाली देहात, बुलन्दशहर, यूपी|
- प्राथमिकी संख्या 1305/2018, धारा 379 आईपीसी, थाना कोतवाली देहात, बुलन्दशहर, उप्र|
- प्राथमिकी संख्या 394/2018, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट, थाना छतारी, बुलन्दशहर, उप्र|
- प्राथमिकी संख्या 213/2019, धारा 379/411 आईपीसी, थाना कोतवाली देहात, बुलन्दशहर, यूपी|
- प्राथमिकी संख्या 469/2019, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली देहात, बुलन्दशहर, उप्र |
- प्राथमिकी संख्या 471/2019, धारा 411/414 आईपीसी, थाना कोतवाली देहात, बुलन्दशहर, यूपी |
- प्राथमिकी संख्या 460/2020, धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एवं असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1986, थाना कोतवाली देहात, बुलन्दशहर, यूपी |
- प्राथमिकी संख्या 206/2022, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट, थाना छतारी, बुलन्दशहर, उप्र |
- प्राथमिकी संख्या 259/2022, धारा 60 एक्साइज एक्ट, थाना कोतवाली, देहात, बुलन्दशहर, यूपी |
आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी राजू उर्फ रियाजुद्दीन, उम्र 35 साल, निवासी रुक्कान सराय मोहल्ला, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ने पढाई नहीं की है | वह बुरे तत्वों की संगत में पड़ गया और शराब का आदी हो गया। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह चोरी, लूट, डकैती आदि अपराधों को अंजाम देने लगा। आरोपी राजू पहले भी 13 मामलों में शामिल रह चुका है।