इस बार श्राप का है वार, क्‍या बच पाएगा यश और चिक्‍की का प्‍यार? 24जुलाई को डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज होने के लिये तैयार है आशिकाना सीजन 4

Listen to this article

सीरीज डायरेक्‍टर गुल खान के निर्देशन में जेन जेड स्‍टूडियोज द्वारा निर्मित आशिकानाके चौथे सीजन में मुख्‍य कलाकारों ज़ायन इबाद खान और खुशी दुबे की वापसी यश और चिक्‍की की भूमिकाओं के साथ हो रही है~

बड़े खतरे, कई अड़चनें और एक रहस्‍यमयी दंतकथा; जब आधुनिक दुनिया का दखल पुराने संसार और रिवाजों में होता है, तब परेशानियों का पिटारा खुल जाता है, जिनमें एक श्राप, एक अनकहा रहस्‍य और परालौकिक ताकतें होती हैं, जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ। डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टर  ने अपनी लोकप्रिय सीरीज आशिकाना  के चौथे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया है। यश और चिक्‍की के रास्‍ते अलग-अलग हैं, लेकिन उनकी जिन्‍दगी में एक असामान्‍य और भुतहा मोड़ आने वाला है, जिसके बाद की स्थितियाँ देखने लायक होंगी। ज़ायन इबाद खान और खुशी दुबे की वापसी आशिकाना सीजन 4   के साथ हो रही है, जिसमें अतीत के रहस्‍यों का खुलासा होगा और वे एक आकस्मिक श्राप का सामना करेंगे। इस सीरीज का निर्देशन किया है गुल खान ने और इसके निर्माता हैं जेन जेड स्‍टूडियोजआशिकाना सीजन 4 की स्‍ट्रीमिंग 24 जुलाई से सिर्फ डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार पर होगी।

इस सीरीज में अनुभवी एक्‍टर हिमानी शिवपुरी के साथ प्रतिभाशाली एक्‍टर्स जयति नरुला, इंद्रजीत मोदी और गीता त्‍यागी की महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

आशिकाना सीजन 4के बारे में बात करते हुए, एक्‍टर ज़ायन इबाद खान ने कहा,  “परालौकिक गतिविधियों को लेकर लोगों की राय में हमेशा से भिन्‍नता रही है। कुछ को लगता है कि यह सच है, जबकि कुछ इसे विज्ञान मानते हैं। आशिकानाहमेशा से रोमांच और रहस्‍यों से भरा एक सफर रहा है और इस सीजन में यश और‍ चिक्‍की ऐसे ही हालात से गुजरेंगे। रहस्‍यों के उजागर होने और खुलने के साथ वे मिलकर एक श्राप से लड़ेंगे। आधुनिक दुनिया और पुराने रिवाजों के बीच जुड़ाव को समझते हुए यश बिलकुल अलग लुक में नजर आयेगा और दर्शकों को सोचने और सवाल करने पर मजबूर करेगा। सीजन 4 के लिये मैं बहुत रोमांचित हूँ और दर्शकों की प्रतिक्रिया के इंतजार में हूँ। अगर मुझे यह समझाना होता, तो मैं एक पुरानी कहावत से बताता कि, ‘हमें सिर्फ एक बूंद पता है और जो हम नहीं जानते, वह एक समुद्र है।”

आशिकानाके नये सीजन के बारे में बात करते हुए, खुशी दुबे ने कहा,आशिकाना सीजन 4में हम सभी नये पौराणिक रहस्‍यों को सुलझाने और एक पुरानी किवदंती का सामना करने के लिये तैयार हैं। हम ऐसी घटना को खोज रहे हैं, जिसके बारे में कई सिद्धांतों के बावजूद जिसे पूरी तरह से समझना हमेशा कठिन रहा है। इस बार चिक्‍की के किरदार में कई पहलू हैं, क्‍योंकि वह ऐसी घटनाओं का सामना करती है, जिनसे पता चला है कि अतीत और वर्तमान कितनी गहराई से जुड़े हैं। हाँ, यह आशिकानाहै और यश के साथ उसकी प्रेम कहानी भी अलग दिशा ले चुकी है, लेकिन उन्‍हें राक्षसों से लड़ने के लिये एक होना होगा। मुझे कहना होगा कि पहली बार स्क्रिप्‍ट पढ़ने पर मेरे रोंगटे खड़े हो गये थे और उम्‍मीद है कि यह दर्शकों को भी पसंद आएगी!

सीरीज डायरेक्‍टर गुल खान ने कहा,आशिकानाके हर बढ़ते सीजन के साथ हमें बहुत प्‍यार और सराहना मिली है और नये किरदार तथा कहानी में नये मोड़ पेश करने में मदद भी मिली है। इस सीजन को लेकर हम बहुत रोमांचित हैं, क्‍योंकि यह कई गहरे रहस्‍य लेकर आएगा और यश और चिक्‍की की जोड़ी का उनसे सामना दिलचस्‍प होगा। आशिकाना सीजन 4 में आप प्‍यार, रोमांच, रहस्‍य, परालौकिक गतिविधियों और कई नये किरदारों का अनुभव ले सकते हैं। डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर 24 जुलाई को नये सीजन के रिलीज होने का इंतजार है।

~आशिकानाके चौथे अध्‍याय में यश और चिक्‍की के साथ शामिल हो जाइए, 24 जुलाई से

 डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर~


Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *