Listen to this article

सिक्‍सइट अपने विकास के रोडमैप के तहत, अब क्रिकेट किट्स, बल्ले और लेदर क्रिकेट गेंदों को लॉन्च कर रहा है, साथ ही क्रिकेट फुटवियर और अपैरल कैटेगरी में अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रहा है। इससे कंपनी पूर्ण क्रिकेट इक्विपमेंट सेगमेंट में प्रवेश कर रही है।इस बदलाव को समर्थन देने के लिए कंपनी ने एक रिफ्रेश्ड ब्रांड आइडेंटिटी भी पेश की है, जो विभिन्न प्रारूपों के खिलाड़ियों के लिए एक समग्र क्रिकेट ब्रांड बनने की दिशा में उसकी प्रगति को दर्शाती है। यह जानकारी दिल्ली के द्वारका में स्थित होटल रेडिशन ब्लू में प्रेसवार्ता कर दी गई। सिक्‍सइट ने T Twenty में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी क्रिकेट बॉल कैटेगरी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है। कंपनी पूरे भारत में एक व्यापक मार्केटिंग अभियान भी शुरू करने जा रही है, जिसमें डिजिटल एंगेजमेंट, ग्रासरूट एक्टिवेशन्स और क्रिकेट समुदाय आधारित पहलों का संयोजन होगा। प्रेस वार्ता के दौरान क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी क्रिकेट बॉल कैटेगरी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस तरह से देख रहे हैं। उनको ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद कैसा लग रहा है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *