दिल्ली के सभी वार्डों में वेक्टर बोर्न डिजीज को लेकर एक सप्ताह के भीतर जागरूकता अभियान चलाए जाएं- डॉ. शेली ओबरॉय

Listen to this article
  • दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने की समीक्षा बैठक
  • प्रत्येक वार्ड में व्यापक स्तर पर पार्षदों व आरडब्ल्यूए के साथ बैठक आयोजित की जाएं- डॉ. शैली ओबरॉय
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में निगम की ‘आप’ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है- डॉ शैली ओबरॉय

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और जलजमाव के मद्देनजर मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने आज सिविक सेंटर में जन स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। डीएमसी ड्राइव के तहत हुई बैठक के दौरान अधिकारियों को वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही अधिकारियों से स्टाफ, उपकरण और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी मांगी।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी जोन में प्रमुखता के साथ हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाएं, जहां पर ब्रीडिंग होती है। भारी बारिश के मद्देनज़र डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया से बचाव के लिए कल तक व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अनधिकृत कॉलोनियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि यहां जलभराव की समस्या सबसे अधिक होती है। सभी वार्ड में जागरूकता अभियान एक सप्ताह के भीतर पूरे किए जाएं। मच्छर जनित बीमारियों बीमारियों की रोकथाम के लिए जन सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मेयर ने कहा कि भारी बारिश के कारण मच्छर
जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस वर्ष बीमारियों को रोकना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा लेकिन दिल्ली नगर निगम इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में निगम की ‘आप’ सरकार के लिए स्वास्थ्य प्राथमिकता है। हम एमसीडी हेल्थकेयर सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एमएचओ ( निगम स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ लल्लन वर्मा ने कहा कि डीबीसी कर्मचारियों की ट्रेनिंग देकर घर-घर जाकर लार्वा की जांच का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा मशीनों की मरम्मत करा ली गई है। बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *