सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली सेंट्रल जिला में बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण

Listen to this article
  • बाढ़ राहत शिविरों में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है- इमरान हुसैन
  • खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने राहत शिविरों पर पर्याप्त पशु चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए केजरीवाल सरकार के राहत शिविरों में रहने, खाने-पीने, शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी सुविधाएं हैं- इमरान हुसैन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आज दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों को बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी सौंपी है इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने दिल्ली के खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन जिलाधीश मध्य के साथ साथ प्रवीण कुमार गुप्ता(मध्य जिला प्रभारी), विवेक पांडे, अशोक कुमार चौधरी, भूपेश चौधरी, प्रवीर कुमार सिंह, अजय कुमार एवं गुरप्रीत सिंह (जिन्हें सभी प्रकार के बचाव, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए मुख्य सचिव, दिल्ली के द्वारा नियुक्त किया गया) के साथ मध्य जिले के सभी बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया । इस दौरान एडिशनल जिलाधीश, मध्य, एसडीएम (कोतवाली) और एसडीएम (सिविल लाइन्स) सहित स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, एमसीडी से संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में चल रहे बाढ़ राहत शिविरों में बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें राहत शिविरों में आवश्यक सेवाएं, भोजन, पानी, बिजली, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना शामिल है।

गीता कॉलोनी, आईटीओ पुल पर बाढ़ राहत शिविर में विजिट के दौरान इमरान हुसैन ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्होंने माननीय मंत्री को बताया कि पर्याप्त पानी और शौचालय की सुविधा उपलब्ध रिलीफ कैंप में है और जरूरतमंद लोगों को दवाएं भी दी जा रही हैं। माननीय मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं और प्रभावित लोगों के सामने आने वाली किसी भी अन्य समस्या का समय पर समाधान किया जाये । बाढ़ प्रभावित लोग केजरीवाल सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, चिकित्सा सुविधा और पर्याप्त ठहरने व टेंट की वयवस्था जैसी सुविधाओं से संतुष्ट पाए गए।

राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने गोल्डन जुबली पार्क और ओल्ड आयरन ब्रिज एरिया में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की। मंत्री ने शिविर में कम से कम 100 और लोगों के लिए अतिरिक्त टेंट की व्यवस्था के निर्देश दिए। मंत्री ने शिविर में पानी का टैंकर, पशु चारा एवं प्रकाश व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। मंत्री ने जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए राहत शिविरों के आस पास फोगिंग करने का भी निर्देश दिया। बेला गाँव बाढ़ राहत शिविर में निरीक्षण के दौरान इस शिविर स्थल पर स्थानांतरित किए गए लोगों ने मंत्री को बताया कि यहां पर्याप्त पानी और भोजन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि रात में लाइट की व्यवस्था भी उपलब्ध है और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस दौरान मंत्री ने राहत शिविरों के आस पास मवेशियों को देखकर सम्बंधित अधिकारियों को मवेशियों के लिए प्रयाप्त पशु चारा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के एस के वी मोरी गेट स्कूल में बाढ़ राहत स्थल का दौरा किया, जहां खाद्य-आपूर्ति मंत्री और राजस्व मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे । साइट पर पानी, भोजन, आश्रय और दवाओं जैसी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध थीं।
राहत शिविर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इन शिविरों में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि उनकी चिकित्सा संबंधी ज़रूरतें पूरी हो सकें। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए पंखे एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आवश्यक निर्देश दिया गया है।

खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने सिविल लाइंस स्थित आर पी वी वी स्कूल में बाढ़ प्रभावित लोगों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की जो संतोषजनक पाया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों ने जिनमें से अधिकांश कंस्ट्रक्शन वर्कर बताया कि भोजन और अन्य राहत उपाय प्रदान किए जा रहे हैं । मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण श्रमिकों को ठेकेदार के माध्यम से दैनिक मजदूरी से सम्बंधित आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

बुराड़ी पुश्ता शमशान घाट भूमि बाढ़ राहत शिविर विजिट के दौरान मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की, जिनमें से अधिकांश कृषि श्रमिक हैं। मंत्री इमरान हुसैन ने पाया कि बाढ़ राहत शिविर स्थल पर प्रभावित लोगों को सुबह का नाश्ता और चाय उपलब्ध नहीं कराया गया है। मंत्री ने इसे अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कैम्प स्थल पर प्रकाश और पंखों के साथ ज़रूरी दवाईयों की व्यवस्था भी की जाये। मंत्री ने राहत शिविर स्थल पर फोगिंग का भी निर्देश दिया।

खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन विधायक श्री प्रह्लाद सिंह साहनी के साथ प्रियदर्शनी कॉलोनी, यमुना बाजार का भी दौरा किया, जहां कॉलोनी के अन्दर वाटर लॉगिंग के चलते पानी की निकासी का काम जारी था । इस दौरान दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय भी प्रभावित लोगों की बीच पहुंची । मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड को प्रभावित निवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने एमसीडी और पीडब्ल्यूडी को जलभराव वाली कॉलोनी से जल्द पानी निकासी का भी निर्देश दिया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *