दिल्ली नगर निगम के सभी विद्यालय कल से सुचारू रूप से कक्षाओं का करेंगे आयोजन,निगम के 13 विद्यालय जिनमे राहत शिविर चल रहे हैं एवं जलभराव के कारण 4 विद्यालय दो दिन रहेंगे बंद

Listen to this article

*निगम के बंद विद्यालयों में छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का किया जायेगा संचालन

दिल्ली नगर निगम ने अपने सभी विद्यालयों में कल से सुचारू रूप से कक्षाओं का आयोजन करने संबंधी आदेश जारी किया है। दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली में बढ़ते बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए दिनांक 13 जुलाई से 16 जुलाई तक अपने सभी विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया था। अब वर्तमान में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के चलते निगम ने अपने सभी विद्यालयों में कक्षाओं के परिचालन करने के आदेश जारी कर दिया हैं। निगम के आदेशानुसार 13 विद्यालय जिनमे राहत शिविर चल रहे हैं एवं 4 विद्यालयों जलभराव के कारण दो दिन 17 एवं 18 जुलाई 2023 को विद्यालय बंद रहेंगे।

दिल्ली नगर निगम के नरेला क्षेत्र में स्थित 1 विद्यालय; सिविल लाइंस क्षेत्र के 3 विद्यालय; मध्य क्षेत्र के 3 विद्यालय; शाहदरा (उत्तरी) क्षेत्र के 4 विद्यालय एवं शाहदरा (दक्षिणी) क्षेत्र के 2 विद्यालयों में राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जलभराव के कारण करोलबाग क्षेत्र का 1 विद्यालय; मध्य क्षेत्र के 2 विद्यालय एवं सिविल लाइंस क्षेत्र का 1 विद्यालय बंद रहेंगे। दिल्ली नगर निगम ने बंद 17 विद्यालयों के शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को पढ़ाने संबंधी आदेश भी दिए हैं।

दिल्ली नगर निगम ने अपने विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों/विद्यालय प्रभारियों को निर्देशित किया है कि उनके विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जलभराव/बाढ़ की वास्तविक स्थिति का अपने विवेक से आंकलन करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय से मंजूरी ले कर विद्यालय बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *