*77वें स्वतंत्रता दिवस पर चौ. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया का कार्यकर्ताओं से अहवाहन किया ।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर आज सेवादल के कांग्रेस सैनिकों द्वारा वंदे मातरम के उदघोष और राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। चौ. अनिल कुमार ने भी दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अगर भारत के लोग गर्व और आशा के साथ स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे है, यह सब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के संघर्ष, बलिदान और उनके राष्ट्र निर्माण में समर्पण के कारण संभव हो पाया है।
इस अवसर पर उन्होंने जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया के नारे से कार्यकर्ताओं से अहवाहन किया कि जिस तरह श्री राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पांच महीने 3500 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के लिए नफरत को प्यार में बदलने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था जिसका परिणाम कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत के साथ पूरे देश ने देखा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की जीत को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनावों में दोहराएगी। 2024 के संसदीय चुनाव में मोदी सरकार के कुशासन को खत्म करके कांग्रेस विपक्षी एकता इंडिया के साथ केंद्र में सत्ता में आएगी।
चौ. अनिल कुमार के अलावा ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख नेता में श्री रमेश कुमार पूर्व सांसद , श्रीमती किरण वालिया पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं वाइस प्रेसिडेंट श्री जयकिशन, डॉ नरेश कुमार, जिला अध्यक्ष सतबीर शर्मा , जावेद मिर्जा, आदेश भारद्वाज, सेवादल के श्री सुनील कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोकसभा में श्री राहुल गांधी के सांसद के दर्जे को बहाल करना लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है, जिसने सर्वाेच्च न्यायपालिका में देशवासियों के विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बड़े विचार-विमर्श के बाद भारतीय संविधान बनाया था ताकि देश की एकता और विविधता के हर पहलू को ध्यान में रखा जा सके, जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में सरकारों के भ्रष्टाचार के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी के संकट से लगातार धंसती जा रही है। दोनो की एक पक्षीय नीतियों के कारण अमीर और गरीब में लगातार अंतर बढ़ता जा रहा है और सत्तारुढ़ भाजपा अपने अमीर मित्रों को ध्यान में रखकर अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है, उनके भ्रष्ट सौदों के कारण सरकारी खजाना खाली हो रहा है और उनके पूंजीपति मित्रांे के खजाने भर रहे है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा के शासन के 9 वर्षों में देश में लोगों के बीच जो नफरत, दुश्मनी और बदले की भावना से काम करने की नीति बनाई है उससे देश का विकास रुक गया है और देश बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की कीमत जनता भुगत रही है और सत्ता में बैठे भ्रष्ट नेता हर स्तर भ्रष्टाचार करके देश और देश की संपत्ति को लूटने के लिए हर तरह से सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोग वास्तविक आजादी का आनंद तभी उठा सकते हैं जब वे बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से मुक्त हो जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 9 वर्षों में तुष्टीकरण की राजनीति कर, सरकार में भ्रष्टाचार को चरम पर पहुॅचा दिया है। उन्होंने कहा कि लोग अब सुशासन प्रदान करने के लिए कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।