प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 26 प्रचारकों की सूची जारी की

Listen to this article

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को प्रदेश कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने आज छात्र संघ चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस 26 प्रचारकों की सूची जारी की। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी व पूर्व विधायक व एडवोकेट भी शामिल है।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के सभी जिला व ब्लाकों में छात्र संघ चुनावों को लेकर न केवल तैयारियां शुरु की बल्कि एनएसयूआई उम्मीदवारों को जिताने के लिए भी बैठकें आयोजित की जा रही है। इस सिलसिले में आज बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों से सम्पर्क करने की शपथ ली और तय किया कि अधिक से अधिक छात्रों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्पर्क साधेंगे।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी 26 नेताओं की सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, सीडब्लूसी मेम्बर अल्का लाम्बा के अलावा पूर्व विधायक नसीब सिंह, भीष्म शर्मा, पूर्व डूसू अध्यक्ष व छात्र नेता रहे रागिणी नायक, अमृता धवन, नीतू वर्मा,  रोहित चौधरी, महमूद जिया, हर्ष चौधरी, डा0 नरेश कुमार, मुदित अग्रवाल,  तरुण कुमार, अशोक बसौया, राजीव शर्मा, संजय चौधरी,  राजेश पांडे,  सतपाल सिंह,  अली मेंहदी, तरुण त्यागी, वरुण खारी,अक्षय लाकड़ा,  मोहित गरीड़,  अक्षय कुमार,  राहुल डाका, द्वारका बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डा0 नरेश शर्मा एडवोकेट शामिल हैं।

लवली ने दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो एन.एस.यू.आई.उम्मीदवारों के पक्ष में अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से सम्पर्क करें। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ए.बी.वी.पी. छात्र हितां को साधने में पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की कि छात्रों की ताकत कम की जा रही है और एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ को स्तरहीन बनाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *