तेजस के प्रमोशन के दौरान अजीत डोभाल से मिलना क्या कंगना रनौत के लिए है एक शुभ संकेत, एक्ट्रेस ने कही यह बात

Listen to this article

कंगना रनौत की तेजस इस हफ्ते अपनी शानदार रिलीज के लिए तैयार है और ऑडियंस सचमुच इस एक्शन एंटरटेनर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। अब क्योंकि फिल्म एक भारतीय सिपाही की अमर भावना की कहानी लाने वाली है, ऐसा लगता है कि कंगना रनौत की नियति ने उन्हें निश्चित रूप से इसमें शामिल किया है। इसे महज संयोग ही कह सकते है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस की मुलाकात उस व्यक्ति से हुई जो हर सैनिक के लिए प्रेरणा है और वह हैं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल।

दरअसल इन दिनों फिल्म तेजस का प्रमोशन चल रहा है जिसके लिए कंगना को ट्रैवलिंग करनी पड़ रही हैं और इसी दौरान वो पल आया जब एक फ्लाइट में एक्ट्रेस भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलीं। ऐसे में बिना वक्त गवाए कंगना ने दुनिया के सबसे कूल भारतीय अजीत डोभाल के साथ कुछ सेल्फीज क्लिक की और उन्हें अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने आगे कैप्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा –

“किस्मत का क्या कमाल है, आज सुबह की फ्लाइट में मुझे श्री अजीत डोभाल जी के बगल में बैठने का मौका मिला, तेजस (हमारे सैनिकों को समर्पित एक फिल्म) के प्रचार के दौरान मुझे सर से मिलने का मौका मिला, जो हर सैनिक की प्रेरणा, मैं इसे बहुत बड़ा शगुन मानती हूं, जय हिंद 🇮🇳”

https://x.com/kanganateam/status/1716657704356507695?s=46&t=BISLL4nA21jmIC7DDSR0yg

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *