Listen to this article

दिल्ली यातायात पुलिस ने “हेड इंजरी जागरूकता दिवस” के अवसर पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित यातायात पुलिस ग्राउंड में युवाओं को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों का एक बड़ा कारण सिर की चोट (हेड इंजरी) है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा मानक हेलमेट का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। इस अभियान के तहत प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग भी की गई। बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को जागरूक किया गया तथा मौके पर ही उन्हें हेलमेट प्रदान कर सुरक्षा का महत्व समझाया गया।
दिल्ली यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *