Listen to this article

महिला सशक्तीकरण, एवं पीड़ित महिलाओं के लिए तो कई संस्थाएं काम कर रहीं हैं, लेकिन एक ऐसी संस्था भी है, जो कि महिलाओं के साथ पुरुषों के हितों के लिए भी कार्य करती हैं। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं महिला विकास मंच की। यह संस्था का नाम भले ही महिला विकास मंच है, लेकिन वास्तव में यह संस्था पीड़ित महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए कार्य कर रही है। शनिवार को दिल्ली के द्वारका में स्थित शाम विहार में, महिला विकास मंच द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर संस्था की संरक्षक वीना मानवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूणिमा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनीता जयसवाल, वाराणसी जिला अध्यक्ष रिटा गुप्ता ने, डॉक्टर रितु शर्मा को दिल्ली की भी ज़िम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें दक्षिणी दिल्ली के लिए नियुक्त किया। संस्था के पदाधिकारियों ने रितु शर्मा को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया। संस्था के पदाधिकारियों ने डॉक्टर शर्मा और उनके साथ सदस्यता लेने वालों को भी शपथ दिलायी। इस मौक़े पर निर्भया फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वक़ील सीमा समरिद्धी कुशवाहा , महिला किसान नेता पूनम पंडित , समाजसेवी किरण शर्मा और रजिंदर त्राक्रू, क्षेत्रीय पार्षद सविता शर्मा पवन शर्मा के इलावा कई गाने मान्य लोग समारोह में उपस्थित थे । नवनियुक्त डॉक्टर रितु शर्मा ने शपथ ग्रहण के दौरान संबोधित करते हुए कहा, कि वह समाज सेवा में पहले से ही रुचि रखती थीं और अब संस्था के साथ जुड़ने के बाद उनको काफ़ी गर्व महसूस हो रहा है। वह पीड़ित महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए कार्य करेगी। जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने, महिला विकास मंच की संरक्षक वीना मानवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूणिमा, निर्भया फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वक़ील सीमा समरिद्धी कुशवाहा, महिला किसान नेता पूनम पंडित और दक्षिणी दिल्ली की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर रितु शर्मा से प्रतिक्रिया जानी, तो आइए सुनते हैं उन्होंने क्या कहा।

आपको बता दें कि महिला विकास मंच कुल आठ राज्यों में कार्यरत है। संस्था के अच्छे कार्यों के चलते बढ़ते हुए अन्य राज्यों में भी ये संस्थाएं शाखाएं खोलने का कार्य कर रहे हैं। फ़िलहाल है दक्षिणी दिल्ली के द्वारका में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डॉक्टर रितु शर्मा को नियुक्त करने को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उन्हें इस कार्य को बख़ूबी अच्छा करने को लेकर उत्साह भी बढ़ाया। टोटल ख़बरें दिल्ली से, राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *