विपुल अमृतलाल शाह ने फिर दिखाई दरियादिली, जिहाद पीड़ितों के लिए दान किये 50 लाख रुपए

Listen to this article

फिल्म द केरल स्टोरी की सफलता ने एक अहम मुद्दे पर रोशनी डाली है, जिसमें महिलाएं धार्मिक परिवर्तन का शिकार है। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने खूब चर्चा पैदा की और हर किसी को इस मुद्दे पर बात करने पर मजबूर कर दिया। अब सूत्रों के अनुसार फिल्ममेकर और द केरल स्टोरी के प्रोड्यूसर, “विपुल अमृतलाल शाह ने अर्शा विद्या समाजम को 50 लाख रुपए दान दिए है, जो उन महिलाओं के लिए एक रिहैबिलिटेशन सेंटर है, जिन्होंने जबदस्ती धर्म परिवर्तन का सामना किया है। अर्शा विद्या समाजम के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “सनशाइन पिक्चर्स के विपुल अमृतलाल शाह और उनकी टीम हमारे समाजम के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं। हमारे प्रति उनकी चिंता और जुड़ाव के कारण उन्होंने इस महीने फिर से पचास लाख रुपये का दान दिया है। वह एक उदार व्यक्ति हैं और उनकी दया ने साबित कर दिया है कि इस दुनिया में मानवता अभी भी जिंदा है।”

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस आश्रम को पैसे डोनेट किए हैं। इस साल मई में रिपोर्ट्स आईं थी कि विपुल ने आश्रम को 51 लाख रुपये की राशि दान की है जो लगभग 300 महिलाओं के रिहैबिलिटेशन और जीवन को बेहतर बनाने पर काम करता है।

आपको बता दें, द केरल स्टोरी को दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 303.97 करोड़ की ग्रोस कमाई की है इससे यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है। इसके अलावा यह एकमात्र बॉलीवुड फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिका में है एक महिला है और इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई की है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *