शाहरुक खान स्टारर ‘डंकी’ के पहले लुक डंकी ड्रॉप 1 ने जीता लाखों दिल

Listen to this article

*शाहरुख के प्यारे चार्म के साथ राजकुमार हिरानी के दिल छू लेने वाले पलों का चला जादू, डंकी ड्रॉप 1 को केवल 24 घंटों के भीतर सभी प्लेटफार्मों पर मिले 72 मिलियन व्यूज

शाहरुख के बर्थ डे पर सामने आई डंकी की पहली झलक, “डनकी ड्रॉप 1” ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है। वीडियो में राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई आकर्षक दुनिया की एक झलक पेश की गई है, जिसमें चार दोस्तों और विदेशी तटों तक पहुंचने की उनकी तलाश की दिल छू लेने वाली झलक मिलती है। असल जीवन से इंस्पिरेशन लेते हुए “डंकी” प्यार और दोस्ती की एक गाथा है जो अलग अलग कहानियों को एक साथ जोड़ती है और असंख्य भावनाओं को जगाते हुए हिलेरियस और दिल को छू लेने वाले जवाब देती है।

सोनू निगम की जादुई आवाज, राजकुमार हिरानी और फिल्म के कलाकारों के साथ शाहरुख का आकर्षण, हर किसी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर देता है। “डंकी ड्रॉप 1” ने वास्तव में दर्शकों को दोस्ती, ह्यूमर, हंसी और आंसुओं की कहानी में डुबो कर उनके दिलों में एक खास जगह बना ली है!

दिल को छू लेने वाली भावनाओं को जगाने और राजकुमार हिरानी के सिनेमा की खूबसूरती का उदाहरण पेश करते हुए, ये वीडियो यूनिट आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर सहित असाधारण प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलर-कोस्टर सवारी पर ले जाती है जो शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में हैं।

जीयो स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति डंकी को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया हैं। राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा इसे लिखा गया है। डंकी इस दिसंबर 2023 में रिलीज़ होने वाली है।

https://www.instagram.com/reel/CzLZS3_Nt1i/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *