Listen to this article

जीतो ईस्ट दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 800 से अधिक लोगों ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप कर विश्व शांति और कल्याण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में विश्व शांति, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को एक साथ जोड़ने की प्रेरणा मिलती है।
जीतो ईस्ट दिल्ली चैप्टर के चेयरमैन तरुण जैन एवं चीफ सेक्रेटरी सीए मुकेश जैन ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए सभी का एक साथ जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नवकार मंत्र केवल एक धार्मिक मंत्र नहीं, बल्कि मानवता के लिए शांति और समरसता का संदेश है।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की।
कार्यक्रम का समापन सभी के मंगलमय भविष्य और विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *