भारत की अनोखी ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन ने देश और विदेश के फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

Listen to this article

“दिवाली वह समय है जब मैं अपनी जड़ों को याद करती हूं और उन्हें सबसे अधिक महत्व देती हूं, यह परिवार और दोस्तों के साथ एक बहुत ही खास समय होता है। बंगाली कम्यूनिटी के लिए, पूजा पंडाल में जाना एक उत्साह है क्योंकि हम इस अवसर पर दिल से काली मां की पूजा करते हैं। स्वादिष्ट भोजन की तैयारियों का लुत्फ़ उठाना एक ऐसी चीज़ है जिसका मैं बेसब्री से इंतज़ार करती हूं! जब हम त्योहार मनाते और एंजॉय करते हैं, तो मैं हर किसी से जानवरों और खास कर के कुत्तों के प्रति सचेत रहने की गुजारिश करूंगी ताकि उन्हें पटाखों के शोर से बचाया जा सके और इस बार पटाखे फोड़ने से बचें। हर जीवन खास है और हमें सभी को अहमियत देनी चाहिए। मैं अपने भारतीय परिवार और अपने कोरियन फैन्स सहित ग्लोबल एशियन फैमिली को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं- सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हम अच्छाई से बुराई पर जीत हासिल करते रहें और एक-दूसरे के प्रति प्यार बांटते रहें और इस एकता का जश्न मनाएं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *