रोशनी का त्योहार, दीपावली के पावन अवसर पर, दिल्ली पीतमपुरा के Q U पार्क में वॉर्ड 57 से निगम पार्षद डॉक्टर अमित नागपाल द्वारा क्षेत्र के लोगों के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र की कई RWA एवं पीतमपुरा भाजपा मंडल के पदाधिकारी समेत, कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसी अवसर पर भजन संध्या भी आयोजित की गई। समारोह में अतिथि के तौर पर, शालीमार बाग़ से भाजपा की निगम पार्षद रेखा गुप्ता ने भी शिरकत की। डॉक्टर अमित नागपाल ने यहाँ आए लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही प्रदूषण को लेकर दिल्ली में हो रही हाहाकार को देखते हुए, केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, कि सरकार प्रदूषण रोकने में नाकाम साबित हुई है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब डॉक्टर अमित नागपाल से उनकी दिपावली मिलन पर बात की, तो आइए सुनते हैं उन्होंने बातचीत के दौरान क्या कहा।
आपको बता दें, कि निगम पार्षद डॉक्टर अमित नागपाल, लोगों के साथ लगातार जुड़े रहने के लिए कई ऐसे सामाजिक समारोह का आयोजन करते रहते हैं। दीपावली के पावन अवसर पर दिवाली मिलन आयोजन कर, लोगों के साथ मिलकर उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, और यहाँ आए लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।