आपकी अपनी पार्टी पीपल्स का सातवाँ स्थापना दिवस, दिल्ली के पंचकुईया रोड पर स्थित गढ़वाल भवन में रविवार को मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने समारोह की शुरुआत करते हुए संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी, और उन्हें याद कर, संविधान की किताब के सामने संविधान दिवस पर दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरूआत की। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप राजभर और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष परमवीर चौहान द्वारा मंच का संचालन किया गया। पार्टी के अध्यक्ष रामबीर चौहान ने, यहाँ आए पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को संबोधित किया। सातवें वर्ष के उपलक्ष पर, आपकी अपनी पार्टी पीपल्स का वार्षिक अधिवेशन भी सम्पन्न हुआ। पार्टी के स्थापना दिवस पर कई विषयों को लेकर चर्चा भी हुई। यहाँ आए पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे, और जाती उन्मूलन क़ानून की माँग को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। अगस्त-सितम्बर माह में पार्टी द्वारा जाति उन्मूलन क़ानून की माँग का अभियान दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा और कॉलेज के छात्रों के साथ संवाद किया था। जिन पत्रकारों ने इस अभियान को लगातार कवर किया था, उन्हें सम्मानित किया गया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता और पार्टी के अभियान को विशेष रूप से कवर करने पर उनकी सराहना की और उन्हें सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामबीर चौहान ने मीडिया से जब बात की तो सुनिए उन्होंने क्या कहा।
आपको बता दें कि दिल्ली में पंजीकृत राजनैतिक पार्टियों की संख्या भले ही काफ़ी ज़्यादा है, परंतु लगातार आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा लोगों के बीच जन संपर्क बनाए रखने के लिए कोई न कोई अभियान जारी रहता है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।