‘‘मैं भी केजरीवाल’’ कैंपेन में जनता बोली, अरविंद केजरीवाल ही उनके मुख्यमंत्री, वो जहां रहें, वहीं से चलाएं दिल्ली सरकार- इमरान हुसैन

Listen to this article
  • लोगों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने बिजली-पानी, स्वास्थ्य-शिक्षा पर शानदार का किया है, उनको गलत परेशान किया जा रहा है- इमरान हुसैन
  • भाजपा के लिए दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा पाना नामुमकिन है, इसीलिए उनको गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है- इमरान हुसैन
  • दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के काम से बेहद खुश है, इसलिए भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली के विकास कार्यों को रोक रही है- इमरान हुसैन
  • दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान के तहत घर-घर जाकर जानी जनता की राय

आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए ‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान के तहत गुरुवार को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने घर-घर जाकर लोगों से राय ली। मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि कैंपेन में जनता ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया है और वो ही उनके मुख्यमंत्री हैं। इसलिए वो जहां भी रहें, वहीं से दिल्ली सरकार चलाएं। इस दौरान दिल्लीवालों ने केजरीवाल सरकार द्वारा बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए शानदार काम की सराहना करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल केजरीवाल को गलत तरीके से परेशान किया जा रहा है। मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि भाजपा के लिए दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा पाना नामुमकिन है। इसीलिए उनको गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने गुरुवार को ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान के तहत कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को झूठे केस में फंसाकर प्रताड़ित कर रही है और अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कराना चाहती है। इसलिए अब हम इस मामले पर आम जनता की राय ले रहे हैं कि अगर किसी स्थिति में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें जेल में रह कर सरकार चलानी चाहिए या अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का मानना यह है कि उसने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को वोट देकर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था। इसलिए अगर उन्हें झूठे केस में गिरफ्तार किया जाता है तो जेल में रहकर ही दिल्ली सरकार चलानी चाहिए। साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को इस तरह से परेशान किया जाना गलत है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत शानदार काम किया है। केजरीवाल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, बिजली-पानी मुफ्त करके लोगों के विकास के लिए काम किया है। दिल्ली की जनता ने उनको एक बार नहीं, बल्कि लगातार तीन बार मुख्यमंत्री चुना है। भाजपा को यह बात अच्छे से पता है कि वो दिल्ली में अरविंद केजरीवल को हरा नहीं सकती है। यह उसके लिए नामुमकिन है। इसलिए अब केंद्र सरकार एक साजिश के तहत ईडी सीबीआई के जरिए उन्हें गिरफ्तार कराने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का जनता की एकमत यहीं आवाज है कि सीएम अरविंद केजरीवाल जहां भी रहें, वही उनके मुख्यमंत्री हैं और वहीं दिल्ली की सरकार चलाएंगे। दिल्ली की जनता का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं, वो करते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा पर बहुत अच्छा काम किया है। आज सरकारी स्कूलों की स्थिति किसी भी प्राइवेट स्कूल से बेहतर है। साथ ही लोगों के लिए 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने के साथ हेल्थ सेक्टर में भी काफी अच्छा काम किया है। हमारे काम से दिल्ली की जनता काफी खुश है। बीजेपी को भी यह बात अच्छे से पता है और उन्हें डर है कि अगर अरविंद केजरीवाल इसी तरह से काम करते रहे तो उन्हें हराना और मुश्किल हो जाएगा। इसलिए वह इन विकास कार्यों को रोकना चाहती है। हम जनता की मर्जी से ही अपने प्रत्याशी चुनते हैं। आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। जनता की जो राय होगी, उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *