*जनता को मिल रही नित नई सौगात – राज कुमार आनंद
*नेहरू नगर गली नंबर 13 एवं 14 का उद्घाटन
*RMC रोड व सीवर लाइन का उद्घाटन
*दीक्षित मेटेरियल से प्रेम नगर रेलवे फाटक तक RMC रोड का शिलान्यास
*केजरीवाल सरकार जन कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हर वो प्रयास कर रही है जिससे जनता से जुड़े सभी सरोकारों को पूरा किया जा सके. जनता के हित सर्वोपरि हैं और हम उनसे किए सभी वादों को गारंटी के साथ पूरा कर रहे – राज कुमार आनंद
- पटेल नगर क्षेत्र की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए आज क्षेत्रीय विधायक और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने कई बड़े उद्घाटन कर, विकास के कार्य जनता को समर्पित किए। आज पटेल नगर विधानसभा में लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति देते हुए करोड़ों की लागत से होने वाले नेहरू नगर गली नंबर 13 एवं 14, आरएमसी रोड व सीवर लाइन का उद्घाटन एवं पिछले हफ्ते दीक्षित मेटेरियल से प्रेम नगर रेलवे फाटक तक आरएमसी रोड का उद्घाटन किया।
क्षेत्रीय जनता को नित नई सौगात देते हुए पटेल नगर क्षेत्र का विकास लगातार जारी है। उद्घाटन कर, जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि केजरीवाल सरकार जन कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हर वो प्रयास कर रही है जिससे जनता से जुड़े सभी सरोकारों को पूरा किया जा सके। हमारे लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं और हम उनसे किए सभी वादों को गारंटी के साथ पूरा करते हैं।
पटेल नगर में बहुत तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी दोगुनी तेज़ी से काम होंगे। क्षेत्र का तेज़ी से विकास करते हुए उसे शानदार बनाना ही टीम केजरीवाल का उद्देश्य है। पटेल नगर में विकास की रफ़्तार रुकने वाली नहीं है।








