अपराध शाखा द्वारा कुख्यात चोर-ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

Listen to this article

 चोरी के 150 ग्राम सोने के आभूषण व ₹ 30,000 बरामद
 चोरी के 06 मामलों में संलिप्त
 02 आपराधिक मामले सुलझाये गये
परिचय:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने वाहन चोर-सेंधमार संजू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुलबीर पाना, शाहबाद दौलतपुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ई-प्राथमिकी संख्या 1170/2023, धारा 454/380 आईपीसी, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली व ई-प्राथमिकी संख्या 35535/2023, धारा 379 आईपीसी, थाना बुध विहार, दिल्ली को सुलझा लिया गया है | आरोपी पूर्व में भी 06 आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है |

घटना:
दिनांक 23.11.2023, सेक्टर -11, रोहिणी, दिल्ली के क्षेत्र में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें एक फ्लैट की खिड़की तोड़कर लगभग 150 ग्राम सोने के आभूषण और ₹ 30,000/- नकद चोरी की गई थी | इस सन्दर्भ में ई-प्राथमिकी संख्या 1170/2023, धारा 454/380 आईपीसी, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली दर्ज कर स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी |
जानकारी, टीम और संचालन:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम को रोहिणी, दिल्ली क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओ की जांच करने का काम सौंपा गया था। इस जांच के दौरान चोरों के डोजियर का विश्लेषण किया गया और जेल से रिहा होने के बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। अज्ञात चोरों की पहचान करने के लिए मैनुअल के साथ-साथ तकनीकी निगरानी भी राखी जा रही थी|
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण के दौरान, एक स्कूटी पर 03 संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। संदिग्धों की तस्वीरें मुखबीरों के साथ साझा की गईं व आरोपियों की पहचान करने के लिए क्षेत्र में सूत्रों को तैनात किया गया।
लगातार किये गये प्रयासों के उपरांत प्रधान सिपाही अशोक को गुप्त सूचना मिली की एक आरोपी संजू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुलबीर पाना, शाहबाद दौलतपुर, दिल्ली जो चोरी की कई वारदातों में शामिल है, अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नियमित रूप से अपने ठिकाने बदल रहा है। निगरानी के उपरांत आरोपी के ठिकाने का पता लगाया गया और आरोपी की उपस्थिति सहबाद डेयरी, दिल्ली के क्षेत्र में पाई गई।
तदानुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की देखरेख में व निरीक्षक संदीप तुषीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे उप-निरीक्षक सतेंद्र, उप-निरीक्षक संजीव, उप-निरीक्षक योगेश, सहायक उप-निरीक्षक परवीन, सहायक उप-निरीक्षक प्रवीण, प्रधान सिपाही अशोक, प्रधान सिपाही संदीप, प्रधान सिपाही संदीप दहिया, प्रधान सिपाही प्रदीप और प्रधान सिपाही अजय शामिल थे |
मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा सहबाद डेयरी, दिल्ली के क्षेत्र पर छापा मारा गया और आरोपी संजू, उम्र 22 वर्ष को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। लगातार पूछताछ के दौरान, उसने थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली के चोरी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की |
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान आरोपी संजू ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों मिराज और सम्राट के साथ मिलकर थाना बुध विहार, दिल्ली के इलाके से एक स्कूटी चोरी की व उसी दिन रोहिणी, सेक्टर-11, दिल्ली में एक फ्लैट की खिड़की तोड़कर 150 ग्राम सोने के आभूषण और ₹ 30,000/- की नकदी चोरी को अंजाम दिया। आगे उसने खुलासा किया की उस चोरी से उसे ₹ 10,000/- नकद, एक सोने की अंगूठी और एक सोने की चूड़ी मिली। उसने गहने गांव शाहबाद स्थित एक बैंक में गिरवी रखे व नकदी से 02 मोबाइल फोन भी खरीदे थे। लूट के पैसों से खरीदा गया 01 मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा, अपराध के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े (जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था) भी बरामद किए गए हैं। अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए उसके अन्य साथी चोरी की स्कूटी के साथ अभी भी फरार हैं।
पिछली अपराधिक संलिप्तता:

  1. प्राथमिकी संख्या 403/2019, धारा 380/457/411 आईपीसी, थाना केएन काटजू मार्ग, दिल्ली ।
  2. ई-प्राथमिकी संख्या 000507/2020, धारा 379/411/34 आईपीसी, थाना केएन काटजू मार्ग, दिल्ली।
  3. ई-प्राथमिकी संख्या 000305/2021, धारा 379/411 आईपीसी, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली।
  4. प्राथमिकी संख्या 305/2021, धारा 379 आईपीसी, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली।
  5. प्राथमिकी संख्या 507/2020, धारा 379 आईपीसी, थाना केएन काटजू मार्ग, दिल्ली।
  6. ई-प्राथमिकी संख्या 000294/2021, धारा 379 आईपीसी, थाना बवाना, दिल्ली।

सुलझाए गए मामले:

  1. ई-प्राथमिकी संख्या 1170/2023, धारा 454/380 आईपीसी, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली।
  2. ई-प्राथमिकी संख्या 35535/2023, धारा 379 आईपीसी, थाना बुध विहार, दिल्ली।

आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी संजू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुलबीर पाना, शाहबाद दौलतपुर, दिल्ली ने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की है। अपने जीवनयापन के लिए उसने मजदूरी शुरू की और इसी दौरान वह इलाके के बुरे तत्वों के संपर्क में आ गया। आसानी से पैसा कमाने के लिए वह बुरी संगत में संलिप्त हो गया और अपराध करना शुरू कर दिया। आरोपी सितंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था | जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से चोरी और सेंधमारी जैसे अपराध करने लगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *