कांग्रेस की दिल्ली में सत्ता में आने के बाद दिल्ली में अस्थायी, अनुबंधित और ठेके पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नियमित होंगे- अरविन्दर सिंह लवली

Listen to this article

*भाजपा देश के गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित, मजदूर वर्ग के अधिकारों को संविधान में बदलाव करके छीनने का काम कर रही है।- दीपक बाबरिया
 
*कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों, वंचितो, मजूदरों, कर्मचारियों सहित मध्यम व निम्न वर्ग के अधिकारों की लड़ाई और उनकी आवाज उठा रही है।- अरविन्दर सिंह लवली

दल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली आज दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय में सफाई कर्मचारी यूनियनों की कोर कमेटी की बैठक में कहा कि दलितों, पिछड़ों, वंचितो, मजूदरों, कर्मचारियों सहित मध्यम व निम्न वर्ग के अधिकारों की लड़ाई और उनकी आवाज कोई उठा रहा है तो हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा के अनुसार पिछड़े और दलित वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर इन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना है। उन्होंने बैठक में मौजूद दलित समाज के सभी प्रतिनिधियों से आव्हान किया कि आप आगे बढ़कर संगठन और  पार्टी की नीति विचारधारा के संबध में सुझाव दे सकते है, आपके विचारों को अहमियत देकर हम आपके लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेंगे। बैठक का आयोजन कोर कमेटी के सलाहकार पूर्व विधायक जय किशन द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी श्री दीपक बाबरिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एस.सी. विभाग के चेयरमैन श्री राजेश लिलौठिया विशेष अतिथि के रुप में शामिल हुए।

ज्ञातव्य है कि बैठक में दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियांे की कोर कमेटी ने दिल्ली में समस्त कांट्रेक्ट, अनुबंधित, अस्थाई व नियमित कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने, पेंशन, खाली पदों को भरने, स्वास्थ्य संबधी सुविधाऐं व रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ दिलावाने की मांग का ज्ञापन भी प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली को दिया। गई। बैठक में सभी दलित नेताओं ने अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली का फूल माला तथा शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुकेश शर्मा,  चरण सिंह कंडेरा,  मालाराम गंगवाल, श्री वीर सिंह धींगान, श्रीमती दर्शना रामकुमार, नीरज बसोया,  हरनाम सिंह,  जितेन्द्र कोचर,  अमित मलिक, राजकुमार इंदौरिया भी मौजूद थे।  

बैठक में दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों यूनियनों के प्रतिनिधि सहित सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राज कुमार धींगान, मलूक चंद बेनिवाल, राजेन्द्र मेवाती, राजेन्द्र भजनी, सतीश टांक, नरेश पिहाल, विनोद संगत, रणवीर चांवरिया, खन्ना ढकौलिया, राम कुमार बिढ़लान अपने सैंकड़ों लोगों के साथ शामिल हुए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबरिया ने कहा कि 75 वर्षों में जो मजबूत देश कांग्रेस ने बनाया उसकी साख आज खतरे में है, क्योंकि आज देश जिस भाजपा के हाथों में है वो न केवल देश के संसाधनों को बेच रहे है बल्कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित, मजदूर वर्ग के अधिकारों को संविधान में बदलाव करके छीनने का काम भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में सामाजिक समानता, संघष और अधिकारों देने की मूल आधारशिला बनाई थी भाजपा संविधान का स्वरुप बदलकर उसे खत्म करने का काम कर रही है। श्री बाबरिया ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला, ब्लाक, मंडल, सेक्टर बनाने प्रक्रिया को शुरु किया हुआ जिसमें हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक समान अवसर दिया जाऐगा। आप अगर प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम, मोबाईल नम्बर, वोटर आईडी एकत्रित करके उनसे सम्पर्क साधेंगे तो संगठन को निचले स्तर तक मजबूत होगा।

लवली ने कहा कि कांग्रेस दलित समाज के हर उस व्यक्ति से सहानुभूति रखती जो अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आने के बाद दिल्ली में अस्थायी, अनुबंधित और ठेके पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नियमित करेगी। उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है और अब लोग कांग्रेस की ओर देख रहे है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक और आर्थिक रुप आपके हर कदम पर साथ खड़ी है, हम मजबूती के साथ आपके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।

जय किशन ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों के अधिकारों की लड़ाई को लड़ा है और कांग्रेस शासन में कभी भी सफाई कर्मचारियों सहित निगम और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को वेतन न मिलने के लिए हडताल नही करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने अगर निगम कर्मचारियों की कोर कमेटी की मांग नही मानी गई तो सभी यूनियने मिलकर 10 जनवरी को सिविक सेन्टर का घेराव करेगे। जिसमें कांग्रेस पार्टी भी बढ़चढ़कर शामिल होगी। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने सदा दलितों के हितों की रक्षा की है, जबकि अन्य दलों ने इन्हें केवल वोट बैंक की तरह उपयोग किया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *