Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों, दो मुद्दे चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक तो जाम की समस्या और दूसरा बुराड़ी के अस्पताल में महिला कर्मी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप। इसी के चलते क्षेत्रीय विधायक, इन दिनों नेताओं की निशाने पर है। दरअसल बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जाम की विकराल समस्या बनी हुई है, फिर चाहे जाम सौ फुटा मेन सड़क पर हो, या फिर बुराड़ी की छोटी-बड़ी रोड, लोगों के बीच यह समस्या चर्चा में बनी हुई है। जाम की ये समस्या एक या दो दिन की नहीं, बल्कि महीनों से यही हाल बना हुआ है। लोग जिस भी सड़क से निकलने का प्रयास करते हैं, वही जाम से उनको दो-चार होना पड़ता है एवं क्षेत्रीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरा मुद्दा सरकारी हस्पताल में कार्यरत ठेकेदार के कर्मचारियों का है। आरोप है कि कंपनी के कुछ पुरुष कार्यकर्ता पदाधिकारी, महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न करते थे। इन्हीं आरोपों को लेकर भी विपक्षियों के निशाने पर इन दिनों क्षेत्रीय विधायक हैं। बुराड़ी में जारी इन दोनों मुद्दों पर चर्चा को लेकर जब आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वक़ील रामबीर चौहान से टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता ने बात की, कि बुराड़ी में किस तरह से लोगों को जाम को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है? पैदल यात्रियों से लेकर वाहन चालकों को जाम से हर रोज़ किस तरह से झुंझला पड़ रहा है? और दूसरा मुद्दा सरकारी हस्पताल में ठेकेदार के कार्यरत कर्मचारियों का खेल किस तरीक़े से जारी है व महिला कर्मचारियों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उनका क्या कहना है? तो सुनिए, उन्होंने क्या कहा ।

आपको बता दें कि बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है, फिर चाहे वो जाम की समस्या को लेकर हो, या फिर भू-माफ़ियाओं द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर और अब अस्पताल की महिला कर्मचारियों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप। इन सभी को लेकर, क्षेत्रीय विधायक इन दिनों विपक्षियों के निशाने पर हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *