एमसीडी की स्वच्छता सेवाएं सबसे खराब – शहरों की स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली 90वें स्थान पर

Listen to this article

*यह शर्मनाक है कि केजरीवाल ने एमसीडी में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली को पेरिस बनाने का वादा किया था पर आज दिल्ली स्वच्छता रैंकिंग में 90वें स्थान पर है — वीरेंद्र सचदेवा

*आज शहर में एमसीडी द्वारा प्रबंधित अधिकांश सार्वजनिक शौचालय गंदे और अस्वास्थ्यकर हैं और जल्द ही हम सोशल मीडिया में सार्वजनिक भागीदारी के साथ गंदे सार्वजनिक शौचालय को बेनकाब करने का अभियान चलाएंगे – वीरेंद्र सचदेवा

*दिल्ली में स्वच्छता के गिरते स्तर के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षदों का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है, जिसका भी हम जल्द ही पर्दाफाश करेंगे — वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल शासन में दिल्ली की स्वच्छता सेवाएं सबसे खराब स्तर पर चली गई हैं।

सीएम केजरीवाल ने वादा किया था कि जब एमसीडी पर आम आदमी पार्टी का शासन होगा तो हम दिल्ली की स्वच्छता के लिए अतिरिक्त संसाधन देंगे, लेकिन एक साल बाद आज दिल्लीवासी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

यह देखकर आश्चर्य होता है कि स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में भाग लेने वाले देश के छोटे बड़े शहरों के सर्वेक्षण में राष्ट्रीय राजधानी 90वें स्थान पर है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि आम आदमी पार्टी ने एक साल में 3 लैंडफिल साइटों को साफ करने का वादा किया था, लेकिन दिल्लीवासियों को पूरी तरह से निराश कर दिया क्योंकि जनवरी 2024 में लैंडफिल साइटें उसी स्थिति में थीं, जैसी जनवरी 2023 में थीं जब “आप” ने एमसीडी पर कब्जा कर लिया था।

सचदेवा ने कहा है कि जैसे लैंडफिल साइटों को साफ करने में यह विफलता पर्याप्त नहीं थी, आज जो स्वच्छ भारत सर्वेक्षण का परिणाम सामने आया है, उसने दिल्लीवासियों को बुरी तरह निराश किया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आवासीय और बाजार क्षेत्र की सफाई में एमसीडी को असंतोषजनक 59% अंक मिले हैं, जिसका मतलब है कि सड़कों से मुश्किल से 59% कचरा हटाया जाता है।

इसी तरह सर्वेक्षण में कहा गया है कि एमसीडी दिल्ली के केवल 71% हिस्से में कचरा संग्रहण करती है, जिससे पता चलता है कि 29% दिल्लीवासी खुली सड़कों पर कचरा फेंकने के लिए मजबूर हैं।

घर-घर से कचरा संग्रहण के आंकड़े जब आवासीय और बाजार क्षेत्र की सफाई के साथ रखकर देखे जाते हैं तो हमें यह समझने का कारण मिलता है कि हम शहर की सड़कों पर कचरे के ढेर क्यों देखते हैं और आरडब्ल्यूए इसकी शिकायत क्यों कर रहे हैं।
आज घरों की बैकलेन में शून्य स्वच्छता है।

सचदेवा ने कहा है कि आज शहर में एमसीडी द्वारा संचालित अधिकांश सार्वजनिक शौचालय गंदे और अस्वास्थ्यकर हैं और जल्द ही हम सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भागीदारी के साथ गंदे सार्वजनिक शौचालय को बेनकाब करने का अभियान चलाएंगे।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के बिगड़ते स्वच्छता मानक के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षदों का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है, जिसे भी हम जल्द ही उजागर करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *