थाना दिल्ली कैंट हत्या मामले में वांछित इनामी अपराधी गोवा से गिरफ्तार

Listen to this article

 गिरफ़्तारी से बचने के लिए 02 वर्षों से फरार व उद्घोषित अपराधी घोषित
 गिरफ्तारी पर ₹ 50,000/- का इनाम घोषित
 वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद
परिचय:
एनडीआर/अपराध शाखा टीम ने वांछित आरोपी अंकित वर्मा @आलोक वर्मा, उम्र 26 वर्ष, गांव भेंड, जिला जालुआं, उत्तर प्रदेश को गोवा से गिरफ्तार किया है । वह प्राथमिकी संख्या 166/2022, धारा 302/34 आईपीसी, थाना दिल्ली कैंट के तहत हत्या मामले में वांछित था व उसकी गिरफ्तारी पर ₹ 50,000/- का इनाम भी घोषित किया गया था |
घटना:
दिनांक 30.05.2022, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से दिल्ली में सक्रिय सुरक्षा सेवा कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है। अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा, शिवम और संजय भी उस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। दिनांक 29.05.2022, अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा, शिवम और संजय पार्टी कर रहे थे व दिनांक 30.05.2022 को शिवम ने शिकायतकर्ता को फोन पर सूचित किया कि उनके सहयोगी अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा और संजय लापता हैं। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को शिवम का फोन आया कि संजय का शव टावर की छत पर पड़ा है और उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है |
इस सदर्भ में प्राथमिकी संख्या 166/2022, धारा 302/34 आईपीसी, थाना दिल्ली कैंट, दिल्ली दर्ज कर जाँच शुरू की गई थी। जाँच के दौरान, 01 आरोपी शिवम को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया व पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा का संजय के साथ किसी मुद्दे पर विवाद था और उसी विवाद को सुलझाने के लिए वे एक साथ | उसी दौरान उनके बीच बहस हुई और शराब के नशे में संजय के सिर में दोनों ने लोहे की रॉड से हमला किया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी, टीम और संचालन:
एनडीआर की टीम थाना दिल्ली कैंट की हत्या मामले में वांछित इनामी आरोपी अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी | इस कार्यवाही में टीम द्वारा आरोपी व्यक्ति पर तकनीकी के साथ-साथ मैनुअल निगरानी भी रखी गई व विभिन्न कॉल डेटा रिकॉर्ड, व्हाट्सएप-ऐप और इंस्टाग्राम विवरण के साथ-साथ आरोपी के करीबी व्यक्तियों के मैनुअल इनपुट एकत्र कर उनका विश्लेषण किया गया।
तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह पता चला कि आरोपी अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा मुंबई में छिपा हुआ है। जानकारी को सत्यापित करने और आरोपी का पता लगाने के लिए एक टीम को मुंबई भेजा गया, जहां टीम को पता चला कि आरोपी एक कैफे में काम कर रहा था, लेकिन लगभग 8-9 महीने पहले, वह गोवा चला गया व इंस्टाग्राम के ज़रिये अपने पुराने कैफे कर्मचारियों के संपर्क में है | गुप्त मुखबिरों की मदद व तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी व्यक्ति के गोवा क्षेत्र में उपस्थिति का पता चला ।
तदानुसार, आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए उपायुक्त अमित गोयल द्वारा सहायक आयुक्त उमेश भरथ्वाल की निगरानी में व निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे उप-निरीक्षक अमित ग्रेवाल, प्रधान सिपाही कमल, प्रधान सिपाही रामदास, प्रधान सिपाही सत्यवान, प्रधान सिपाही सुखबीर और प्रधान सिपाही दिनेश शामिल थे |
मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा जाल बिछाया गया और आरोपी अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा को पकड़ लिया गया। लगातार पूछताछ के दौरान उसने थाना दिल्ली कैंट हत्या मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान आरोपी अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा ने खुलासा किया कि वर्ष 2021 में, वह रक्षा संपदा भवन, दिल्ली कैंट में गार्ड के रूप में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात संजय और शिवम से हुई | दिनांक 29.05.2022 को वे शराब का सेवन कर रहे थे और इसी दौरान मामूली मुद्दे पर उनके बीच बहस हुई। शराब के नशे में दोनों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आरोपी शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी अंकित वर्मा @ आलोक वहां से फरार हो गया |
उसने आगे खुलासा किया कि, वह अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए मुंबई के इलाके में छिपा कर लगभग 10 महीने से एक होटल में काम कर रहा था। वह अपने परिवार के सदस्यों से केवल व्हाट्सएप के ज़रिये बात करता था और अपने परिवार के सदस्यों को फोन करने के लिए अपने ठिकाने से लगभग 100 किलोमीटर दूर जाता था जिससे उसके ठिकाने का पता ना लगाया जा सके |
बरामदगी:
• 02 मोबाइल फोन (01 मोबाइल का इस्तेमाल अपराध करने में किया गया )
आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी अंकित वर्मा @ आलोक वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भेंड, जिला जालुआन, उत्तर प्रदेश ने केवल 7 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह उपरोक्त पते का स्थायी निवासी है और 7 वर्ष की उम्र में, वह अपने परिवार के साथ नोएडा स्थानांतरित हो गया | वह नोएडा की एक कंपनी में ऑपरेटर के रूप में काम करने लगा। शराब के नशे के वह थाना दिल्ली कैंट हत्या मामले में संलिप्त हो गया ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *