अरविंद केजरीवाल जिन अरविंदर सिंह लवली को भ्रष्ट मंत्री कहते थे, आज वही लवली खुद अरविंद केजरीवाल से राजनीतिक गठबंधन के लिए उत्सुक है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*बेहतर होता कि भाजपा सांसदों के कार्यों की समीक्षा के लिए अभियान चलाने के बजाए सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी से जुड़े 1984 दंगों के दोषी नेताओं के विरुद्ध अभियान चलाते – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कांग्रेस दिल्ली में अपना जनाधार पूरी तरह खो चुकी है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी के बचे कुचे जनाधार केजरीवाल को भेंट कर उनसे गठबंधन करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने आज दिल्ली के भाजपा सांसदों को लेकर एक अभियान की घोषणा की है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता यह देखकर स्तब्ध है कि अरविंद केजरीवाल जिन अरविंदर सिंह लवली को भ्रष्ट मंत्री कहते थे, आज वही लवली खुद अरविंद केजरीवाल से गठबंधन को उत्सुक हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के सांसदों एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच है और वर्तमान में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के माध्यमों से दिल्ली की जनता के बीच है।

सचदेवा ने कहा है कि बेहतर होता कि भाजपा सांसदों के कार्यों की समीक्षा के लिए अभियान चलाने के बजाए सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी से जुड़े 1984 दंगों के दोषी नेताओं के विरुद्ध अभियान चलाते।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *