*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्वी दिल्ली के पशुपति नाथ मंदिर में स्वच्छता श्रमदान किया
*प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों में वंचितों को सर्वोच्च वरीयता दे कर जनकल्याण के अभूतपूर्व कार्य सुनिश्चित किए हैं – जगत प्रकाश नड्डा
*भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अलग अलग स्थानों पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लिया
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लाइव संवाद को सुनने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मलित हुऐ।
इससे पहले जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्वी दिल्ली के पशुपति नाथ मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विश्वास नगर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, मंत्री डा. अल्का गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डा. हर्षवर्धन एवं गौतम गंभीर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुखश्री संजय मयूख, विधायक ओमप्रकाश शर्मा एवं अभय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह एवं लता गुप्ता, प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल, शाहदरा जिलाध्यक्ष संजय गोयल आदि उपस्थित थे।
नड्डा ने इस अवसर पर लाभार्थी मेले में लगे केन्द्रीय योजनाओं के कैम्पों में योजनाओं की जानकारी पा रहे लोगों एवं लाभार्थियों से चर्चा की और केन्द्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिये प्रोत्साहित किया।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी नीतियों में वंचितों को सर्वोच्च वरीयता दे कर जनकल्याण के अभूतपूर्व कार्य सुनिश्चित किए हैं। इस यात्रा से अब तक करोड़ों लोग जुड़कर लाभान्वित हो चुके हैं। योजनाओं की जानकारी, क्रियान्वयन और सैचुरेशन के इस महाअभियान ने नित नए आयाम गढ़ने के साथ जन-जन को ‘विकसित भारत निर्माण’ के संकल्प से जोड़ा है।
दिल्ली के नारायणा स्थित पांडव नगर में प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र चंदौलिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग एवं प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संवाद सुना और उपस्थित लाभार्थी एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया।
सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने चंद्रशेखर आजाद जे जे कॉलोनी, सेक्टर -16 द्वारका में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संवाद सुना और उपस्थित लाभार्थी एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्षगजेन्द्र यादव उपस्थित थे।
मयूर विहार फेज-3 में दिल्ली भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्षा योगिता सिहं, प्रदेश मंत्री सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी एवं विनोद बछेती, जिला अध्यक्ष विजेन्द्र धामा की उपस्थिति में उपस्थित लाभार्थी एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया।









