दिल्ली महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ अल्का गूजर एवं वीरेन्द्र सचदेवा ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में महिलाओं एवं बुजुर्गों को 50000 दीए बांटे

Listen to this article

*दिल्ली आज सजधज कर 22 जनवरी को विशेष दीवाली मनाने को तैयार है और दिल्ली के हर वर्ग के लोग मन्दिर निर्माण के लियें प्रधान मंत्री का अभिनंदन करना चाहते हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

*श्री राम के नाम पर राजनीति करने वाले वही लोग हैं जो कोरोना की पहली वैक्सीन को मोदी वैक्सीन बता रहे थे – अलका गुर्जर

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली के कनॉट प्लेस के मेट्रो स्टेशन के गेटों पर एकत्रित होकर भगवान श्री राम के भजन गाते हुए राम नाम की मेंहदी लगाई और 50,000 दीए बांटे।

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने वहां उपस्थित महिलाओं और बुजुर्गों को दीए बांटे।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श ऋचा पांडेय मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह एवं लता गुप्ता, महिला मोर्चा की महामंत्री सरिता तोमर, प्रियल भारद्वाज और वैशाली पोद्दार सहित अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मिलित हुईं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर कहा कि आज सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में सिर्फ 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त का इंतजार हो रहा है। 22 जनवरी को दिल्ली भी दिवाली मनाने के लिए तैयार है और इसके लिए हम धार्मिक स्थलों, मंदिरों की सफाई करने के साथ-साथ अपने घरों की भी सफाई कर उसे सजाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा दिल्ली आज सजधज कर 22 जनवरी को विशेष दीवाली मनाने को तैयार है और दिल्ली के हर वर्ग के लोग मन्दिर निर्माण के लियें प्रधान मंत्री का अभिनंदन करने को तैयार हैं।

सचदेवा ने कहा कि 22 जनवरी के दिन के लिए हम सब ने भी संघर्ष किया है पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह शुभ समय आया है और इसलिए हम सब के अंदर उत्साह है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा की वह यह सुनिश्चित करें की जिस तरह दीवाली पर हम खुशियाँ बांटते हैं ऐसे ही इस श्री राम उत्सव में भी घर घर खुशियाँ बांटें।

डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और पूरा देश राममय हुआ है। दिल्ली के अंदर भी हर वर्ग अपने स्तर से तैयारियों में जुटा हुआ है। चाहे मंदिरों की सफाई हो या उसे सजाना हो, बहने भी अपने-अपने घरों को सजाने में लगी है।

उन्होंने दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो राम नाम पर भी राजनीति कर रही है। यह वही लोग हैं जब देश में कोरोना की पहली वैक्सीन आई थी तो उन्होंने इसे मोदी वैक्सीन बता दिया था।

ऋचा पांडेय मिश्रा ने बताया कि कनॉट प्लेस के सात मेट्रो गेटों पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दीए बांटे और साथ ही राम नाम की मेंहदी लगाई। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को लेकर महिलाओं के बीच उत्साह सबसे ज्यादा है और इसलिए आज 50,000 दीए बांटे गए ताकि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी बहनें अपने घरों को सजाएं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *