भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन

Listen to this article

*महिला कवयित्रियों और महिला ही श्रोताओं वाला अनूठा कवि सम्मेलन

*सशक्त नारी समृद्ध भारत विषय पर देश की जानी मानी कवियत्रियों ने किया कविता पाठ

*भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नही एक संस्कृति सहित्य को जीवित रखने वाला संगठन भी है — वीरेन्द्र सचदेवा

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता और दिल्ली महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित किया।

प्रसिद्ध कवियत्री डॉ कीर्ति काले, डॉ बलबीर तनहा, दीपाली जैन जिया , प्रियंका राय , सरला मिश्रा के कविता पाठ से सभागार गूंज उठा।

मंच संचालन प्रसिद्ध कवयित्री डॉ रुचि चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नही एक संस्कृति सहित्य को जीवित रखने वाला संगठन भी है और उसी के अंतर्गत हमने आज यह कवि सम्मेलन आयोजित किया है।

उन्होने कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक जनादेश के साथ देश में पुनः सरकार बनाने जा रही हैं और इसमें देश की नारी शक्ति का योगदान निर्णायक होगा।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति वानती श्रीनिवासन ने भी दिल्ली महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए बधाई दी व मोदी सरकार के कार्यों को ऐसे आयोजनों के द्वारा घर घर तक पहुँचाने का आह्वान किया .

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमति ऋचा पांडेय मिश्रा ने मोदी सरकार की अनेक योजनाओं जैसे उज्जवला योजना , नल से जल ,सुकन्या समृद्धि इत्यादि का ज़िक्र करते हुए आह्वान किया कि भारत कि बहनों ने ठाना है , मोदी जी की पुनः पीएम बनाना है

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा , दीप्ति रावत, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह , लता गुप्ता , भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री वैशाली पोद्दार , सरिता तोमर, प्रियल भारद्वाज सहित दिल्ली की अनेक जानी मानी महिला शख़्सियतों और भाजपा संगठन की पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *