केजरीवाल सरकार ने 9 साल में दिल्ली जल बोर्ड को लूट का अड्डा बना रखा है और जल बोर्ड के हर कार्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े 12 ठिकानों पर पड़े ई.डी. छापों ने दिल्ली भाजपा के जल बोर्ड में घोटालों के आरोपों को पुष्ट किया है — वीरेन्द्र सचदेवा

*दिल्ली की जनता ना सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव में बल्कि 2025 के विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को नकार कर अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को सबक सिखायेगी — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 9 साल में दिल्ली जल बोर्ड को लूट का अड्डा बना रखा है और जल बोर्ड के हर कार्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

दिल्ली भाजपा लगातार कहती रही है की केजरीवाल सरकार ने सीवर लाइन डालने, पेय जल लाइन डालने, यू.जी.आर. बनाने, टैंकरों से जल वितरण ही नही पानी बिल जमा करने के नाम पर भी घोटाले किये हैं।

दिल्ली जल बोर्ड के पैसे के घोटाले का बड़ा प्रमाण है बोर्ड के एक पूर्ववर्ती सी.इ.ओ. उदित प्रकाश जो मुख्य मंत्री के बहुत करीबी अधिकारी माने जाते है द्वारा अवैध रूप से बंगले का निर्माण।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज आम आदमी पार्टी सांसद एन.डी. गुप्ता एवं मुख्य मंत्री के सचिव विभव कुमार सहित दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े 12 ठिकानों पर पड़े ई.डी. छापों ने दिल्ली भाजपा के जल बोर्ड में घोटालों के आरोपों को पुष्ट किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की ई.डी. छापे हों या कोई अन्य जांच आम आदमी पार्टी नेताओं का उन्हे भाजपा प्रायोजित बताना उनकी पकड़े जाने की छटपटाहट है और अब दिल्ली एवं देश की जनता के आगे केजरीवाल सरकार एवं ‘आप’ पार्टी का भ्रष्टाचार पूरी तरह उजागर हो चुका है।

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता ना सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव में बल्कि 2025 के विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को नकार कर अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को सबक सिखायेगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *