भारत की संस्कृति, प्रेम, सद्भाव और शास्त्रीय संगीत को लोगों में जीवंत करने के उद्देश्य से दिल्ली दरबार समारोह का आयोजन इस बार दिल्ली के राजघाट में स्थित केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, दिल्ली टूरिज्म और गांधी दर्शन समीति के सहयोग से सुरसागर सोसाइटी ऑफ दिल्ली घराना द्वारा 23, 24 और 25 फरवरी को गांधी दर्शन समीति संग्रहालय राजघाट परिसर में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में प्रेस वार्ता कर सुरसागर सोसाइटी ऑफ दिल्ली घराना वोसत इक़बाल ख़ान ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया, कि सुरसागर सोसाइटी ऑफ दिल्ली घराना द्वारा प्रेम, संगीत और आध्यात्मिकता का बहुउत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के अलग-अलग हस्तियां शामिल होंगी। देश की विरासत और संस्कृति प्रेम, सद्भाव और सूफ़ी संगीत के शौकीनों के लिए दिल्ली दरबार इस बार का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन के समारोह में क्या कुछ ख़ास रहेगा, टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब वोसत इक़बाल ख़ान से बात कर तीन दिन के समारोह को लेकर जानकारी ली। देखिए हमारी इस रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि भारत की सांस्कृतिक प्रेम और सद्भाव के लिए युवाओं को ऐसे समारोह द्वारा प्रेरित करना बहुत ज़रूरी है, ताकि वह देश की विरासत और संस्कृति के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जान सकें। तो देर किस बात की! 23 फ़रवरी को दिल्ली दरबार में आना न भूलें। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।