श्री गुरू रविदास जन्मोत्सव कमेटी दिल्ली द्वारा श्री गुरू रविदास जी की 647वी जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। दिल्ली के लालकिला मैदान के सामने श्री गुरू रविदास जी के जयंती के अवसर पर धर्मसभा का भी आयोजन किया गया। और एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश बुलाकी ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा में गुरुजी की 100 अलग अलग सजी सुंदर झांकियाँ के साथ लालकिला मैदान से शुरू सुभाष मार्ग खारी बावली सदर बाज़ार करोलबाग होते हुए प्रभात रोड करोलबाग सम्पन्न हुई। समारोह के मुख्य अतिथि भीमराव अम्बेडकर के परपोते जसवंत राव अम्बेडकर, शोभा यात्रा के उद्घाटन करता दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के इलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वरिंदर सचदेवा, प्रदेश भाजपा महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, पूर्व पार्षद गुड्डी देवी के इलावा कई संत और धर्म गुरू के लोग इस धर्मसभा में शामिल हुए। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब श्री गुरू रविदास जयंती उत्सव कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश बुलाकी, मुख्यातिथि यशवंत राव अम्बेडकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से बात की तो सुनिए उन्होंने क्या कहा।
आपको बता दें कि गुरुजी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष सुंदर झांकियां निकाली जाती हैं। इस बार सौ से ज़्यादा झांकियां की सुंदर तस्वीर देखते ही बन रही थी। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।






