*दिल्ली से अमृतसर जाने के लिए एक रेलवे ट्रैक बिछाया जाना है जिससे 2000 परिवार बेघर हो सकते थे इसलिए हमने दिल्ली के उपराज्यपाल और रेल मंत्री से सम्पर्क किया और रेल मंत्रालय ने वैकल्पिक व्यवस्था की और अब एक भी घर नही टूटेगा – वीरेन्द्र सचदेवा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज अंडरपास का शिलान्यास समारोह के मौके पर आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा एवं सांसद श्री हंसराज हंस ने रेलवे क्रॉसिंग खेड़ा कलां गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुनने के उपरांत वहां उपस्थित गांववासियों आदि को संबोधित करते हुए श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जो हर व्यक्ति का दर्द समझती है। दिल्ली से अमृतसर जाने के लिए एक रेलवे ट्रैक बिछाया जानी है जिससे 2000 परिवार बेघर हो जाते इसलिए हमने दिल्ली के उपराज्यपाल और माननीय रेल मंत्री से बात की और आज आपको जानकर खुशी होगी कि कोई भी बेघर नहीं होगा कोई घर नही टूटेगा।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले 9 सालों में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को लूटने का काम किया है। दिल्ली के अंदर किसान सम्मान निधि योजना नहीं लागू है और तो और केजरीवाल सरकार दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवाइयां, नकली जांच,, मोहल्ला क्लिनिक में नकली मोबाइल नंबर और नकली नामो से लैब की रिपोर्ट बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार है जो लोगों के विकास की बात करती है और दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार जो एक बोतल के साथ दूसरी बोतल शराब मुफ्त बेचने की बात करती है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अब नई नौटंकी शुरू की है कि पानी का बिल सेटलमेंट कर देंगे। आज दिल्ली के 90 फीसदी लोगों के पानी का बिल गलत आया है। जब पानी मुफ्त था तो गलत बिल आने पर जिम्मेदार भी तो अरविंद केजरीवाल ही होंगे। इसमें सेटलमेंट जैसी कोई बात नहीं है। बल्की भाजपा मांग करती है कि जनता के पानी बिल माफ किए जाए।
सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार कर दिल्ली को बर्बाद कर दिया है और अब समय आ गया है उसके द्वारा किए गए सभी भ्रष्टाचारों का हिसाब लेने का। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सभी सातो सीटे जीतकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला दिल्ली की जनता कर चुकी है।
सांसद हंसराज हंस ने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसे पहले प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने देश की तरक्की और उन्नति के लिए लगातार काम किया है और जिन्होंने करोड़ों देशवासियों के सपने राम मंदिर को सकार किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विदेशों में सम्मान दिलाने का काम किया है।



