रेमो डिसूजा, गीता कपूर और टेरेंस का लेजेंडरी डांस ट्रियो एक बार फिर स्टार प्लस के डांस + प्रो के मंच पर बिखेरने जा रहा है अपना जादू

Listen to this article

स्टार प्लस अपने पॉपुलर रियलिटी शो डांस प्लस के सातवें सीज़न डांस + प्रो के साथ वापस आया है। रेमो डिसूजा और अन्य कप्तानों, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी की मजेदार केमिस्ट्री के साथ, इस शो ने दर्शकों को अपने टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखा है। इस सीज़न में दर्शकों को प्रतियोगियों की प्रतिभा और प्रदर्शन की विविधता देखने को मिल रही है। इस शो में जल्द ही दर्शकों को एक धमाकेदार सरप्राइज देखने मिलेगा।

वैसे बात अगर डांस की है, तो स्टार प्लस का डांस रियलिटी शो डांस + प्रो बेस्ट डांस परफॉर्मेंस देखने के लिए वन-स्टॉप शॉप है। जी हां काबिल और टैलेंटेड प्रतियोगियों और बेहतरीन जजों और कप्तानों से सजा, यह शो हर एपिसोड के साथ दर्शकों को सरप्राइज करने से नहीं चूकता है। ऐसे में अब अपने दर्शकों के लिए ये एक और शानदार सरप्राइज लेकर आआ है। बता दें, ये शो अपने फिनाले के करीब है और दर्शकों को डांस + प्रो के टॉप 4 प्रतियोगियों मिल चुके है। इनमें आकांक्षा, रितेश पाल, राकेश और अमन-कुणाल शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के साथ शो के फाइनल्स में अपनी जगह बनाई है। इस शो में डांस की सुपरफेमस तिकड़ी नजर आने वाली है। हम बात कर रहें है रेमो डिसूजा, गीता कपूर और टेरेंस की। ये स्टार प्लस के डांस + प्रो के मंच पर अपना जादू फिर से बिखेरने के लिए वापस आ गए हैं। यानी कई सालों के बाद दर्शक उन्हें एक ही मंच साझा करते और नई यादें बनाते देखेंगे।

ये तीन डांस की दुनिया के सबसे बड़े नाम है और इन्हें साथ देखना हर बात शानदार होता है और अब ये तीनों भी अपने गोल्डेन डेज को फिर से याद करेंगे। यही नहीं, प्रतियोगियों को उनसे भरपूर गाइडेंस मिलेगा, जिससे उन्हें खुद को बेहतर ढंग से ढालने और अपनी कला में महारत हासिल करने में मदद मिलेगी। तीनों मास्टर्स लंबे समय से शो का चेहरा रहे हैं और जैसे कि वे वापस आ रहे हैं, यह यकीनन न केवल प्रतियोगियों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी एक तोहफा होगा।

तो इस वीकेंड 3 मार्च को शाम 6 बजे स्टार प्लस पर डांस + प्रो का फिनाले देखने के लिए तैयार हो जाइए!

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *