ये हैं सुशील चौधरी। इन्होंने, हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर एनसीपी ज्वाइन की थी और पार्टी ने उन्हें तिमारपुर का जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता की नियुक्ति कर ज़िम्मेदारी सौंपी थी। सुशील चौधरी पार्टी के लिए क्षेत्र में जोर-शोर से कार्य में जुट गए हैं, और उनके अपने समर्थकों से मिलने का दौर जारी हैं। तीन मार्च को श्री चौधरी का जन्मदिन भी था। श्री चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी और उनकी लंबी आयु की कामना करी। दूसरी तरफ़ प्रदेश कार्यालय में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सुशील चौधरी शामिल होने गए थे। प्रदेश अध्यक्ष किशोर गोहरी और पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने, श्री चौधरी को गुलदस्ता देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी आयु की कामना की। दरअसल सुशील चौधरी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाने की प्रदेश कार्यालय में तैयारी थी कि अचानक एनसीपी की प्रदेश महासचिव अंजुम ख़ान की दादी का आकस्मिक निधन हो गया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष किशोर गौहरी और सुशील चौधरी समेत तमाम बैठक में मौजूद लोगों ने आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने, एनसीपी नेता सुशील चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष से बात की तो सुनिए उन्होंने क्या कहा।
आपको बता दें, कि सुशील चौधरी एनसीपी ज्वाइन करने के बाद काफ़ी जोश और उत्साह के साथ कई विधानसभा क्षेत्रों में ज़ोर-शोर से पार्टी को मज़बूत करने में जुटे हुए हैं, ताकि आने वाले लोक सभा और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का दिल्ली में विशेष कैडर तैयार किया जाए। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


