एक्सल एंटरटेनमेंट की ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के दूसरे गाने ‘रातों के नज़ारे (औवा, औवा)’ पर झूमने के लिए हो जाइए तैयार! कल होगा रिलीज

Listen to this article

*एक्सल एंटरटेनमेंट की ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के दूसरे गाने ‘रातों के नज़ारे (औवा, औवा)’ में है बहुत कुछ खास, कल होगा रिलीज करिए इंतजार

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर तले बनी मडगांव एक्सप्रेस पूरे देश में धूम मचा रही है। कुणाल खेमू द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी जैसे टैलेंटेड एक्टर्स हैं। ऐसे में फिल्म में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

ट्रेलर और फिल्म के पहले गाने ब्रिंग इट ऑन को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, इस कॉमेडी एंटरटेनर की और झलकियां देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

दर्शकों के उत्साह को अगले स्तर पर लेकर जाने के लिए, मेकर्स किसी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में मडगांव की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने फिल्म से दूसरे जबरदस्त गाने ‘रातों के नज़ारे’ (औवा, औवा) को रिलीज करने की तैयारी कर ली है।

यह गाना कल यानी सोमवार 11 मार्च 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। गाने में मनोरंजन से भरपूर प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु शर्मा की तिगड़ी अपने पहले कभी ना देखें गए अवतार में नजर आने वाली है।

कुणाल खेमू द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म दोस्ती और हंसी को महक से भरपूर है। फिल्म दर्शकों को अनोखे मनोरंजन की यात्रा देने का वादा करती है। बता दें कि यह सिनेमाघरों में इस 22 मार्च 2024 को दस्तक देने के लिए तैयार है।

फिल्म की शानदार कास्ट को ज्वाइन किया है नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये, और छाया कदम, ने जो इस पागलपन की अनोखी दुनिया में और भी जादू और हंसी का तड़का डाल रहे हैं। इस फिल्म में हंसी है, पागलपन और जबरदस्त मनोरंजन का मिक्सचर होने के साथ, ये सभी के लिए एक हंसी से भरी सवारी देने का वादा करती है!

“बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *