श्रीराम मंडल संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार धीरू भाई की अगुवाई में एक विशाल धरम पद यात्रा का आयोजन किया गया

Listen to this article

हम चले बालाजी और खाटू श्याम के द्वारे भगवान सँवारें कामकाज हमारे, घर और समाज में आएँ सुख समृद्धि और शांति यही है कामना बालाजी महाराज और खाटूश्याम बाबा से हमारी। जी हाँ धर्म हमारा एक ऐसा मार्ग है। इस मार्ग पर चल कर ही हम देश समाज और घर की समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। श्री राम भगत मंडल द्वारा रविवार को मलकागंज चंद्रा वाल से श्री बालाजी महाराज और खाटू श्याम बाबा के दर्शन पाने के लिए एक विशाल धरम पद यात्रा निकाली गई। ये पद यात्रा दिल्ली से चलकर बालाजी महाराज और खाटूश्याम बाबा के द्वारे क़रीबन 12 से 15 दिनों में पहुँचेगी। धर्म पद यात्रा और इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होकर बालाजी महाराज और खाटूश्याम बाबा के दर्शन कर सकेंगे। श्रीराम मंडल संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार धीरू भाई की अगुवाई में एक विशाल धरम पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस पद यात्रा के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर लोगों ने भक्त जनों का का स्वागत किया। इस धर्म पद यात्रा को लेकर भक्तजनों में ख़ासा जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस यात्रा की विशेषता ये हैं की ये विशाल यात्रा हर वर्ष दिल्ली से पैदल चलकर भक्तजन अपनी यात्रा को पूरी करते हैं। इस बार यह यात्रा दोनों जगह के लिए आयोजित की जा रही है। इस धर्म पद यात्रा के आयोजकों ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा इस यात्रा की क्या विशेषता है कितने दिन लिए यात्रा चलेगी देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में

आपको बता दें कि श्री राम भगत मंडल द्वारा आयोजित ये धरम पद यात्रा प्रत्येक वर्ष के बालाजी महाराज और खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए अलग अलग आयोजित की जाती थी। परंतु इस बार यह यात्रा एक ही बार में दोनों जगह पर भक्तजन पद यात्रा में शामिल होकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *